आईआरसीटीसी के ‘भारत गौरव ट्रेन’ से करें 07 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News - आईआरसीटीसी 27 अप्रैल से 'भारत गौरव पर्यटक ट्रेन' के माध्यम से 07 ज्योतिर्लिंगों की यात्रा का विशेष पैकेज लेकर आया है। यह यात्रा 11 रात और 12 दिन की होगी, जिसमें यात्रियों को महाकालेश्वर, ओमकारेश्वर, द्वारकाधीश, सोमनाथ, त्रयंबकेश्वर, भीमाशंकर और घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराए जाएंगे।

आईआरसीटीसी के ‘भारत गौरव ट्रेन’ से करें 07 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन

आईआरसीटीसी 27 अप्रैल से ‘भारत गौरव पर्यटक ट्रेन’ के माध्यम से 07 ज्योतिर्लिंगों की यात्रा का विशेष पैकेज लेकर आया है। 11 रात और 12 दिन की यह धार्मिक यात्रा गोरखपुर से शुरू होगी, जिसमें यात्रियों को महाकालेश्वर, ओमकारेश्वर, द्वारकाधीश, सोमनाथ, त्रयंबकेश्वर, भीमाशंकर और घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराए जाएंगे। आईआरसीटीसी उत्तर क्षेत्र के मुख्य क्षेत्रीय प्रबन्धक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि 27 अप्रैल से 08 मई तक पैकेज है। इसमें बोर्डिंग स्टेशन गोरखपुर, अयोध्या कैंट, प्रयागराज संगम, लखनऊ, कानपुर और झांसी है। उन्होंने बताया कि इकोनॉमी (स्लीपर) 23,500 रुपये, स्टैंडर्ड (3एसी) 40 हजार रुपये और कंफर्ट (2एसी) 53,260 रुपये प्रति व्यक्ति पैकेज दर है।

उन्होंने बताया कि शाकाहारी भोजन, होटल में ठहरने और स्थानीय भ्रमण के लिए बस की व्यवस्था शामिल है। यात्रियों के लिए एलटीसी और ईएमआई की सुविधा भी उपलब्ध है। बुकिंग ‘पहले आओ-पहले पाओ’ के आधार पर गोमती नगर स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय या आधिकारिक वेबसाइट www.irctctourism.com पर की जा सकती है। अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 8287930908 पर संपर्क करें।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।