नृत्य, गायिकी, खेल, फेस पेंटिंग से बिखेरा आकर्षण
- इरम गर्ल्स कॉलेज में दो दिवसीय सांस्कृतिक खेल साहसिक पर्व का हुआ आगाज
- इरम गर्ल्स कॉलेज में दो दिवसीय सांस्कृतिक खेल साहसिक पर्व का हुआ आगाज
लखनऊ। कार्यालय संवाददाता
नाटक के जरिए सामाजिक संदेश, सुरमयी संगीत पर आकर्षक नृत्य की प्रस्तुति और खेलों में जोरआजमाइश। यह खूबसूरत नजारा बुधवार को इरम गर्ल्स डिग्री कॉलेज में देखने को मिला। जहां पर दो दिवसीय महाविद्यालय सांस्कृतिक खेल साहसिक पर्व का आयोजन किया गया।
छात्रों ने एक तरफ रंगोली बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया तो दूसरी तरफ रैंप पर जलवा बिखेरकर खूबसूरती से चार चांद लगाए। वहीं लोक गीतों की प्रस्तुतियों से समां बांधा। साथ ही खो-खो, रस्साकसी, जैसे रोचक खोलों में प्रतिभाग किया। दर्शकों ने तालियां बजाकर छात्राओं का उत्साह बढ़ाया। इसके अलावा फेस पेंटिंग और माइम की प्रस्तुति भी बेहद खास रही। बिना कुछ बोले सामाजिक संदेश देने में छात्राएं कामयाब रहीं। फेस पेंटिंग का आकर्षण हर किसी को भाया। प्रतियोगिता में तीस से अधिक स्कूल-कॉलेजों की छात्राओं ने प्रतिभाग किया है। गुरुवार को प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।