कानपुर व आगरा जोन के एडीजी समेत नौ आईपीएस अधिकारियों का तबादला

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News - - जय नारायण सिंह बने डीजी ईओडब्ल्यू और आलोक सिंह डीजी पीएसी - डीके

कानपुर व आगरा जोन के एडीजी समेत नौ आईपीएस अधिकारियों का तबादला

- अनुपल कुलश्रेष्ठ एडीजी कानपुर जोन और एसके भगत एडीजी आगरा जोन बने

लखनऊ, विशेष संवाददाता

Voice of UP

पुलिस विभाग में वरिष्ठ अधिकारियों में भी फेरबदल का सिलसिला जारी है। शासन ने कानपुर व आगरा जोन के एडीजी समेत नौ आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है।

नए एडीजी की नियुक्तियाँ

डीजी के पद पर प्रोन्नति के बाद 1995 बैच के आईपीएस अधिकारी आलोक सिंह को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। एडीजी कानपुर जोन के पद पर तैनात रहे आलोक सिंह को डीजी पीएसी मुख्यालय के साथ डीजी विशेष सुरक्षा बल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। एडीजी आगरा जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ को एडीजी कानपुर जोन बनाया गया है। वहीं एडीजी अपराध रहे एसके भगत आगरा जोन के नए एडीजी नियुक्त किए गए हैं।

अन्य तबादले

शासन ने डीजी नागरिक सुरक्षा के साथ डीजी विशेष सुरक्षा बल का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे डीके ठाकुर को डीजी होमगार्ड के पद पर तैनाती दी है। उन्हें डीजी नागरिक सुरक्षा का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। डीजी सीआईडी के साथ डीजी साइबर क्राइम का भी पदभार संभाल रहे बिनोद कुमार सिंह को इन पदों के साथ-साथ डीजी यूपी-112 को भी अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वह अब तिहरी जिम्मेदारी संभालेंगे।

अन्य अधिकारी नियुक्तियाँ

इसके अलावा एडीजी यातायात ए.सतीश गणेश को एडीजी यातायात के साथ एडीजी अपराध की अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। एडीजी पीएसी मुख्यालय डा.आरके स्वर्णकार को एडीजी उप्र पावर कारपोरेशन बनाया गया है। आईजी अभियोजन गीता सिंह को आईजी प्रशिक्षण निदेशालय के पद पर तैनाती दी गई है।

सामान्य प्रश्न

कौन से अधिकारी को एडीजी कानपुर जोन बनाया गया है?
अनुपम कुलश्रेष्ठ को एडीजी कानपुर जोन बनाया गया है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।