आईपीएल मैच कल, शहीद पथ पर डायवर्जन
Lucknow News - लखनऊ में आईपीएल का दूसरा मैच 12 अप्रैल को खेला जाएगा। मैच के दौरान ट्रैफिक रूट में बदलाव होगा, जिसमें बड़े वाहनों और निजी वाहनों के लिए कई रास्ते बंद रहेंगे। ट्रैफिक नियंत्रण के लिए विशेष नंबर भी जारी किया गया है। दोपहिया और कारें शहीद पथ पर चल सकेंगी।

लखनऊ। प्रमुख संवाददाता इकाना स्टेडियम में आईपीएल का दूसरे मैच 12 अप्रैल को दोपहर साढ़े तीन बजे से खेला जाएगा। रविवार को दोपहर 12 बजे से मैच समाप्ति तक बड़े वाहन और निजी वाहनों के लिए ट्रैफिक रूट बदला रहेगा। वाहनों की भीड़ नियंत्रित करने के लिए करीब सात घंटे तक कमता तिराहे से शहीद पथ, सुलतानपुर रोड पर कई स्थानों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। किसी प्रकार की ट्रैफिक समस्या पर ट्रैफिक कंट्रोल नंबर 9454405155 पर संपर्क किया जा सकता है।यहां रोक रहेगी-कमता तिराहे से शहीद पथ होकर सुलतानपुर रोड, रायबरेली रोड, कानपुर रोड की तरफ रोक रहेगी।-कानपुर रोड से शहीद पथ होकर सुलतानपुर रोड, रायबरेली, अयोध्या की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे।-उतरेठिया
अंडरपास से शहीद पथ पर चढ़कर अहिमामऊ, कमता से अयोध्या रोड की तरफ रोक रहेगी।-हुसड़िया चौराहा से वाहन अहिमामऊ चौराहा, शहीद पथ कानपुर रोड तिराहा की तरफ नहीं जा सकेगा।-लालबत्ती चौराहा से बड़े वाहन अहिमामऊ, सुल्तानपुर रोड, रायबरेली रोड, कानपुर रोड नहीं जा सकेंगे।-सुलतानपुर रोड पर एचसीएल तिराहे से प्लासियो तिराहे होकर पुलिस मुख्यालय की तरफ प्रतिबंधित रहेगा।यहां से जाएं-कमता तिराहा से वाहन इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, समतामूलक, लालबत्ती, तेलीबाग, बाराबिरवा होकर जा सकेंगे।-अवध चौराहे से बंगला बाजार, तेलीबाग, लालबत्ती चौराहा, 1090 होकर किसान पथ के रास्ते को जा सकेंगे।-तेलीबाग चौराहा, अवध चौराहा, करियप्पा चौराहा होते हुए हरीकंशगढ़ी से किसान पथ के रास्ते वाहन जा सकेंगे।-हुसड़िया से वाहन पत्रकारपुरम, मनोज पांडेय, अम्बेडकर पार्क, 1090 चौराहा होकर गंतव्य को जा सकेंगे।-यह वाहन लालबत्ती चौराहा से करियप्पा चौराहा, तेलीबाग, बंगलाबाजार, बाराबिरवा चौराहा होते हुए जा सकेंगे।-सुलतानपुर रोड से आने वाले वाहन अहिमामऊ चौराहे से दाहिनी तरफ टर्न लेकर सर्विस लेन से जा सकेंगे।मैच के दौरान दोपहिया और कार पर रोक नहींआईपीएल मैच के दौरान शहीद पथ पर कार और दोपहिया चलेंगे। कमता से शहीद पथ होकर दोपहिया और कार वाले कानपुर रोड जा सकेंगे। अहिमामऊ रैंप से नहीं उतर सकेंगे। बल्कि यह वाहन शहीद पथ पर सीधे ही जा सकेंगे। दूसरी ओर कमता से शहीद पथ के रास्ते अहिमामऊ चौराहे पर यू-टर्न लेकर वाहन कैंट, पुलिस मुख्यालय होकर गोमतीनगर नहीं जा सकेंगे। यह वाहन शहीद पथ पर सीधा जाकर मेदांता हास्पिटल से यू-टर्न लेकर जाएगा।----------------------------------
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


