सोने की खदान में निवेश के नाम पर 22 लाख ठगे

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News - अफ्रीका में सोने की खदान के कारोबार में निवेशक निधि गौतम से जालसाजों ने 22.15 लाख रुपये ठग लिए। आरोपी ने छह महीने में रुपये दोगुना करने का झांसा दिया। निधि ने पैसे जुटाए और निवेश किया, लेकिन मुनाफा नहीं मिला। अंत में, आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

सोने की खदान में निवेश के नाम पर 22 लाख ठगे

अफ्रीका में सोने की खदान के कारोबार में निवेशक और छह माह में रुपयो दोगुना करने का झांसा देकर जालसाजों ने निधि गौतम से 22.15 लाख रुपये ठग लिए। पीड़िता फाइनेंस कंपनी की संचालक है। कोर्ट के आदेश पर महानगर पुलिस ने दंपति समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर महानगर अखिलेश कुमार मिश्रा के मुताबिक पीड़िता निधी गौतम निशातगंज सातवीं गली की रहने वाली है। एनके फाइनेंस कंपनी के नाम से उनकी फर्म है। पीड़िता के मुताबिक 10 अप्रैल 2025 को कलीम हाशमी नाम के युवक से उनकी मुलाकात हुई। वह आफिस में क्रेडिट कार्ड बनवाने आया था।

उसने बताया था कि वह मुंबई का रहने वाला है। उसने बताया कि अफ्रीका में उसकी सोने की खदान है। खदान का वह ठेका लेता है। उसने व्यवसाय में छह महीने में रुपये दोगुना करने का झांसा दिया। पीड़िता ने अपने दोस्तों और रिश्तेदारों से मिलकर 24 लाख रुपये जुटाए और खदान के कारोबार में लगा दिये। तय समय पर कलीम ने मुनाफे की रकम नहीं दी। रुपयों की मांग करने पर वह टालमटोल करने लगा। दबाव बनाने पर एक बार उसने मुनाफे के नाम पर 1.85 लाख रुपये दिए। कुछ महीने पूर्व कलीम ने आलमबाग बुलाया। वह अपने घर ले गया। वहां रुपयों की मांग पर कलीम, पत्नी अंजुम, बेटे रेहान व दो अन्य ने कनपटी पर असला तान कर जान से मारने की धमकी दी। कलीम हाशमी महाराष्ट्र के पालघर में रहता है। उसकी पत्नी अंजुम गोंडा में और बेटा रेहान नटखेड़ा में रहता है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।