Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsInvestigation of Expired Glucose Administration at Kakori Health Center Three Staff Found Guilty
लखनऊ में प्रसूता को एक्सपायर ग्लूकोज चढ़ाने के मामले में तीन दोषी

लखनऊ में प्रसूता को एक्सपायर ग्लूकोज चढ़ाने के मामले में तीन दोषी

संक्षेप: Lucknow News - काकोरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसूता को एक्सपायर ग्लूकोज चढ़ाने के मामले में तीन कर्मचारियों को दोषी पाया गया है। जांच में दो स्टाफ नर्स और एक फार्मासिस्ट शामिल हैं। परिवारीजनों ने आरोप लगाया...

Mon, 27 Oct 2025 07:50 PMNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

काकोरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में प्रसूता को एक्सपायर ग्लूकोज चढ़ाने के मामले में तीन कर्मचारियों पर गाज गिरनी तय है। इनमें दो स्टाफ नर्स और एक फार्मासिस्ट शामिल हैं। तीन सदस्यीय कमेटी ने जांच पूरी कर ली है, जिसमें तीनों को दोषी पाया है। कमेटी ने सीएमओ को जांच रिपोर्ट सौंप दी है। काकोरी के नरौना गांव निवासी काजोल को प्रसव पीड़ा होने पर सीएचसी में भर्ती कराया गया था। शनिवार सुबह 11 बजे ऑपरेशन से प्रसव हुआ। जेठ नीरज श्रीवास्तव के मुताबिक, वार्ड में भर्ती काजोल की तबीयत रविवार सुबह 4 बजे अचानक बिगड़ने लगी। परिवारीजनों का आरोप था कि एक्सपायर डेट का ग्लूकोज चढ़ने से प्रसूता की तबीयत बिगड़ी थी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उसके मुंह से झाग निकलने लगा था। आनन-फानन में उसको क्वीन मेरी शिफ्ट किया गया। लापरवाही से गुस्साए परिजनों ने डायल 112 पर सूचना दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाकर शांत कराया था। पीड़िता के परिवारीजनों ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर दोषी स्टाफ के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। घटना को गंभीरता से लेते हुए सीएमओ डॉ. एनबी सिंह ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित की। इसमें डिप्टी सीएमओ डॉ. केडी मिश्र, एसीएमओ डॉ. अनिल श्रीवास्तव व डॉ. ज्योति शामिल हैं। कमेटी ने परिवारीजनों के बयान लिए। इसके अलावा घटना के वक्त ड्यूटी पर तैनात स्टाफ नर्स और फार्मासिस्ट के भी बयान दर्ज किए। अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को कमेटी ने जांच पूरी कर ली है। ऑपरेशन थिएटर की इंचार्ज स्टाफ नर्स, फार्मासिस्ट और ड्यूटी पर तैनात स्टाफ नर्स को दोषी पाया गया है। इसमें एक नर्स का ट्रांसफर किया जा सकता है। बाकी दो कर्मचारियों को खिलाफ कड़ी चेतावनी जारी की जाएगी। बुधवार को कार्रवाई संबंधी आदेश जारी किए जा सकते हैं।