विमान में आई खराबी के वजहों की जांच के लिए भेजी गई टीम

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

लखनऊ में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक जिस विमान में थे, उसमें तकनीकी खराबी हुई। नागरिक उड्डयन निदेशक ने बताया कि विमान के इंजन ने पूरी ताकत से काम नहीं किया। विशेषज्ञों की टीम मुरादाबाद रवाना की गई है, जो जल्द ही रिपोर्ट पेश करेगी। राज्य सरकार के पास दो बी-200 विमान हैं।

विमान में आई खराबी के वजहों की जांच के लिए भेजी गई टीम

लखनऊ, विशेष संवाददाता। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक जिस विमान में सवार थे, उसमें आई खराबी की वजहों की जांच करने के लिए विशेषज्ञों की टीम मुरादाबाद रवाना कर दी गई है। नागरिक उड्डयन निदेशक निखिल टीकाराम फुंडे ने बताया कि विमान जब रनवे पर था तभी पायलट को लगा कि इंजन पूरी ताकत से काम नहीं कर रहा है। विशेषज्ञों की टीम जांच करके जल्द ही अपनी रिपोर्ट सौंपेगी, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।ब्रजेश पाठक बी-200 विमान में सवार थे। राज्य सरकार के बेड़े में दो बी-200 विमान हैं। इस विमान में दो इंजन होते हैं। यह विमान अपने छोटे रनवे पर भी उड़ान भरने में सक्षम होते हैं।

आमतौर पर उप मुख्यमंत्री और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी बी-200 विमान का ही इस्तेमाल करते हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।