ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊसाल 2012 से लेकर 2017 के बीच की भर्तियों की हो रही जांच: CM योगी

साल 2012 से लेकर 2017 के बीच की भर्तियों की हो रही जांच: CM योगी

भ्रष्टाचार उन्मूलन दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश सरकार द्वारा भ्रष्टाचार पर किए गए प्रहार को ट्वीट किया है। लिखा है कि एक मार्च 2012 से 31 मार्च 2017 तक भर्तियों में हुई धांधली की जांच...

साल 2012 से लेकर 2017 के बीच की भर्तियों की हो रही जांच: CM योगी
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊMon, 11 Dec 2017 09:21 AM
ऐप पर पढ़ें

भ्रष्टाचार उन्मूलन दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश सरकार द्वारा भ्रष्टाचार पर किए गए प्रहार को ट्वीट किया है। लिखा है कि एक मार्च 2012 से 31 मार्च 2017 तक भर्तियों में हुई धांधली की जांच कराई जा रही है। अधिकारियों को भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने की हिदायत दी गई है।

मुख्यमंत्री के ट्वीट में लिखा है कि प्रदेश में भर्तियों में हुई धांधली की जांच हो रही है। यूपीपीसीएस भर्ती की सीबीआई जांच कराई जा रही है। 23 भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगाई गई है। लिखा है कि धांधली की शिकायत मिलने 3307 पदों के लिए होने वाली भर्ती परीक्षा रद्द कर दी गई है। स्वास्थ्य सेवाओं से भ्रष्टाचार रोकने के तहत मे़डिकल प्राक्यूरमेंट बोर्ड का गठन किया गया है। साफ्टवेयर की मदद से ट्रांसफर प्रक्रिया कर भ्रष्टाचार पर रोक लगाई गई है। सरकारी चिकित्सकों के निजी प्रैक्टिस के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। प्रदेश में गन्ना क्रय केंद्रों को भी भ्रष्टाचार मुक्त किया गया है। 35 तौल लिपिकों के लाइसेंस निरस्त किए गए हैं। 11 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई। विभाग ने दो कर्मचारियों को बर्खास्त करने के साथ ही सात को निलंबित किया है। बिजली चोरी और भ्रष्टाचार रोकने के लिए प्रदेश के सभी 75 जिलों में बिजली थाने स्थापित किए जाएंगे। विद्युत आपूर्ति में बाधा पहुंचाने वालों के खिलाफ रासुका और गुंडा एक्ट में कार्रवाई की जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें