बच्चे की मौत के मामले में निजी अस्पताल दोषी, बंद होगा अस्पताल

Apr 06, 2026 08:33 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News - दुबग्गा के निजी अस्पताल में फोड़े के ऑपरेशन के बाद 5 वर्षीय बच्चे प्रांजल की मौत हो गई। जांच कमेटी ने अस्पताल को दोषी ठहराया, क्योंकि कई नोटिस के बावजूद अस्पताल ने अपना बयान नहीं दिया। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। अस्पताल को बंद करने की सिफारिश की गई है।

बच्चे की मौत के मामले में निजी अस्पताल दोषी, बंद होगा अस्पताल

दुबग्गा स्थित निजी अस्पताल को फोड़े के ऑपरेशन के बाद बच्चे की मौत मामले में जांच कमेटी ने दोषी ठहराया है। आरोप है कई नोटिस के बाद भी अस्पताल की ओर से अपना बयान दर्ज नहीं कराया गया था। कमेटी ने परिजनों के बयान और उपचार के दस्तावेजों के आधार पर अस्पताल को दोषी ठहराया है। हरदोई के बेनीगंज निवासी किसान बैजनाथ मौर्या के बेटे प्रांजल (5) के सीने में फोड़ा था। परिजनों दुबग्गा के निजी अस्पताल में एक जून को भर्ती कराया था। ऑपरेशन के एक घंटे के भीतर ही बच्चे की मौत हो गई थी। मां रुबी समेत परिजनों ने इलाज में कोताही का आरोप लगाते हुए हुए हंगामा किया था।

पुलिस ने सीएमओ को पत्र भेजकर जांच रिपोर्ट मांगी थी। सीएमओ ने मामले की जांच के लिए कमेटी बनाई थी। कमेटी के सदस्यों ने अस्पताल को कई नोटिस देकर बयान व साक्ष्य मांगे, लेकिन अस्पताल की ओर से कोई बयान व साक्ष्य नहीं दिये गए। कमेटी ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट व अन्य साक्ष्य के आधार पर अस्पताल को दोषी ठहराया है। नर्सिंग होम के नोडल डॉ. एपी सिंह का कहना है कि पूरे मामले की रिपोर्ट पुलिस को भेजने के साथ ही अस्पताल को बंद कराया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।