Invest UP Establishes Germany Desk to Strengthen Indo-German Investment Relations जर्मनी की कंपनियों को यूपी में निवेश करने के लिए कंट्री डेस्क की स्थापना, Lucknow Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsInvest UP Establishes Germany Desk to Strengthen Indo-German Investment Relations

जर्मनी की कंपनियों को यूपी में निवेश करने के लिए कंट्री डेस्क की स्थापना

Lucknow News - - इेवेस्ट यूपी जर्मनी के बावारिया प्रांत के साथ साझेदारी बढ़ाने के लिए किया संवाद

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊWed, 10 Sep 2025 08:26 PM
share Share
Follow Us on
जर्मनी की कंपनियों को यूपी में निवेश करने के लिए कंट्री डेस्क की स्थापना

इंवेस्ट यूपी ने कंट्री डेस्क पहल के अंतर्गत जर्मनी डेस्क स्थापित की है। इंवेस्ट यूपी ने जर्मनी के प्रमुख राज्य बावारिया की आधिकारिक निवेश एजेंसी इंवेस्ट इन बावारिया के साथ इसको लेकर वर्चुअल बैठक की। अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी शशांक चौधरी ने अध्यक्षता करते हुए कहा कि बावारिया यूरोपीय संघ की सातवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। यहां 130 से अधिक भारतीय कंपनियां काम कर रही हैं। बैठक में संवाद का मुख्य केंद्र ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट- 2025 की तैयारियों के लिए एक सहयोगी ढांचा विकसित करना है। साझेदारी के लिए जिन प्रमुख क्षेत्रों को चिह्नित किया गया, उनमें ऑटोमोटिव व मोबिलिटी, डिफेंस व एयरोस्पेस, मेडिकल टेक्नोलॉजी और बायोटेक्नोलॉजी शामिल हैं।

उन्होंने उत्तर प्रदेश की प्रगतिशील निवेश नीतियों का उल्लेख करते बताया कि एफडीआई नीति के तहत 75% अग्रिम भूमि अनुदान दिया जा रहा है। इंडो-जर्मन रिश्तों को और मजबूती देने के लिए बिजनेस राउंडटेबल मीटिंग्स, जर्मन ट्रेड फेयर्स में सक्रिय भागीदारी और निवेश कार्यक्रमों की जरूरत है, ताकि उत्तर प्रदेश को एक पसंदीदा निवेश स्थल के रूप में स्थापित किया जा सके। उन्होंने जर्मन कंपनियों को औपचारिक रूप से ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट 2025 में भाग लेने का आमंत्रण दिया। इस मौके पर इंवेस्ट यूपी और कंट्री डेस्क के अधिकारी और टीम उपस्थित रही। बावारिया की ओर से जॉन कोटवाल और श्रीकांत एस ने निवेश की जानकारी दी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।