एआई की मदद से अब उद्यमियों की निवेश यात्रा होगी सुगम

एआई की मदद से अब उद्यमियों की निवेश यात्रा होगी सुगम

संक्षेप:

Lucknow News - इन्वेस्ट यूपी अब एआई की मदद से निवेशकों का काम करेगा और आसान लखनऊ।

Sep 15, 2025 09:01 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

इन्वेस्ट यूपी अब 'थुरो' एआई टूल से निवेशकों का काम करेगा और आसान लखनऊ, विशेष संवाददाता एआई की मदद से अब उद्यमियों की निवेश यात्रा को सुगम और सरल बनाया जाएगा। इसके लिए 'थुरो' एआई टूल का उपयोग होगा। अब इसके ज़रिए निवेशकों के साथ बातचीत को आसान बनाया जाएगा। इसका लक्ष्य निवेशकों को सही और समय पर मदद देना है, जिससे उनके लिए निवेश करना और भी आसान हो जाए। सोमवार को इन्वेस्ट यूपी कार्यालय में डेटा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का इस्तेमाल करके निवेशकों के लिए कामकाज को और सुगम बनाने पर चर्चा हुई। इस दो दिवसीय कार्यशाला में इन्वेस्ट यूपी और एकस्टेप – डाटा अनलॉक प्रोजेक्ट टीम ने हिस्सा लिया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इस बैठक का उद्देश्य यह तय करना था कि डेटा का इस्तेमाल करके कैसे सही और जल्दी फैसले लिए जा सकते हैं। इसमें निवेश मित्र 3.0 की मौजूदा स्थिति का भी आंकलन किया गया। 'थुरो' टूल से डाटा को बेहतर तरीके से इस्तेमाल करके जल्दी फैसले लेने में मदद मिलेगी। 'थुरो' का उपयोग 'यूनिफाइड मॉडल और निवेश से जुड़े कामों में किया जाएगा। इन्वेस्ट यूपी की पॉलिसी टीम, निवेश प्रोत्साहन टीम और उद्यमी मित्र टीम टीमों ने मौजूदा सिस्टम को देखा और समझा। इसका लक्ष्य निवेशकों को सही और समय पर मदद देना है, जिससे उनके लिए निवेश करना और भी आसान हो जाए। टीमों ने डेटा से जुड़ी ज़रूरतों, काम करने वालों की भूमिका और नतीजों का विशलेषण किया गया। इसके अलावा इन्वेस्ट यूपी के कामकाज पर लगातार नज़र रखने के लिए साप्ताहिक मीटिंग की योजना को भी अंतिम रूप दिया गया।