
मेडिकल विवि कुलपति चयन की तिथि फिर बदली
Lucknow News - -दो बार पहले घोषित की जा चुकी है साक्षात्कार की तारीख -अब 13 जनवरी को
-पहले 12 और अब 18 डॉक्टरों को साक्षात्कार के लिए बुलाया लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी के कुलपति चयन के लिए साक्षात्कार फिर से टाल दिया गया। तीसरी बार साक्षात्कार की तारीख घोषित की गई है। अभ्यर्थियों में साक्षात्कार की तारीख को लेकर भ्रम की स्थिति बन गई है। बार-बार साक्षात्कार की तारीख बदले से व्यवस्था भी सवालों के घेरे में आ गई है। अटल बिहारी वाजपेई मेडिकल यूनिवर्सिटी में कुलपति व कैंसर सर्जन डॉ. संजीव मिश्र का कार्यकाल 26 सितंबर 2025 को खत्म हो चुका है। फिलहाल डॉ. संजीव को कार्यवाहक कुलपति पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
डॉ. संजीव मिश्र का ताल्लुक केजीएमयू सर्जिकल आंकोलॉजी विभाग से है। यहां कुलपति पद के लिए देश भर से 32 से ज्यादा डॉक्टरों ने आवेदन किया है। आवेदन पत्रों की स्क्रीनिंग के बाद देश भर के 12 डॉक्टरों को बुलाया गया था। फिर 26 नवम्बर को साक्षात्कार की तारीख मुकर्रर हुई थी। लेकिन बिना कारण बताए साक्षात्कार टाल दिया गया। इसके बाद नौ जनवरी को साक्षात्कार के लिए आवेदकों को आमंत्रित किया गया। इस बाद 18 आवेदकों को स्क्रीनिंग के बाद साक्षात्कार के लिए बुलाया गया था। दोबारा फिर से साक्षात्कार की तारीख टाल दी गई। अब तीसरी बार साक्षात्कार की तारीख घोषित की गई है। 13 जनवरी को शाम चार बजे से साक्षात्कार शुरू होंगे। इसमें तीन या पांच अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। फिर एक अभ्यर्थी के चयन पर राजभवन अंतिम मुहर लगाएगा। कुलपति से लेकर निदेशक तक दौड़ में अटल मेडिकल यूनिवर्सिटी में कुलपति की दौड़ में देश भर के डॉक्टर शामिल हैं। इसमें दो कुलपति, एक निदेशक, आधा दर्जन से ज्यादा विभिन्न मेडिकल संस्थानों के विभागाध्यक्ष और मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य शामिल हैं। इस दौड़ में एक कुलपति का नाम सबसे आगे चल रहा है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




