पौधों को सुरक्षा देने वाली महिलाएं सम्मानित हुईं

Mar 08, 2026 07:48 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News - अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कुकरैल रेंज में कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि सुनैना चौधरी ने सिंदूर का पौधरोपण किया। डीएफओ सितांशु पांडेय ने उन महिलाओं को सम्मानित किया जिन्होंने पौधशालाओं और वृक्षारोपण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण को बढ़ावा देना था।

पौधों को सुरक्षा देने वाली महिलाएं सम्मानित हुईं

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर अवध वन प्रभाग की ओर से रविवार को कुकरैल रेंज में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि समाजसेवी सुनैना चौधरी ने कार्यक्रम का शुभारम्भ सिंदूर का पौधरोपण करके किया। इस मौके पर डीएफओ सितांशु पांडेय की ओर से उन महिलाओं को सम्मानित किया गया, जिन्होंने पौधशालाओं, वृक्षारोपण, पौधों के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। ऐसी महिलाओं की सराहना करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री के संकल्प पर्यावरण संरक्षण एवं अधिक से अधिक वृक्षारोपण को साकार करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय वन अधिकारी संजय मिश्रा के अलावा अधिकारीगण और वन कर्मी उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।