वामा सारथी ने पुलिस परिवार की महिलाओं-बालिकाओं को किया सम्मानित
Lucknow News - - अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर हुआ विशेष आयोजन लखनऊ, विशेष संवाददाता § अंतरराष्ट्रीय महिला

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार को वामा सारथी (उप्र पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन) ने पुलिस परिवार की 14 बालिकाओं व महिलाओं को सम्मानित किया। एसोसिएशन की अध्यक्ष व डीजीपी राजीव कृष्ण की पत्नी मीनाक्षी सिंह की विशेष पहल पर आयोजित कार्यक्रम में अराजपत्रित पुलिस कर्मियों के परिवार की उन महिलाओं व बालिकाओं को सम्मानित किया गया, जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में असाधारण उपलब्धियां हासिल की हैं।पुलिस मुख्यालय में आयोजित समारोह में शामली में तैनात उपनिरीक्षक कर्मबीर सिंह की पुत्री मोटो व्लागर व डिजिटल क्रिएटर स्वाति रोझा, महाराजगंज में तैनात निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह की पत्नी उद्यमी खुशबू सिंह, संस्कृत भाषा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहीं बुलंदशहर में तैनात महिला उपनिरीक्षक बोबेश धीमान की दो बेटियों अपूर्वा व अपूर्वी तथा बीएसएफ एयर विंग की पहली महिला फ्लाइंग एयरक्रू-फ्लाइट इंजीनियर बनीं गाजियाबाद में तैनात उपनिरीक्षक की पुत्री भावना चौधरी को सम्मानित किया गया।इनके
अलावा आगरा में तैनात मुख्य आरक्षी जगवीर सिंह की पुत्री इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक विजेता कराटे खिलाड़ी श्रेया सिंह, गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड स्थापित कर चुकीं अंतराराष्ट्रीय चित्रकार डा.नेहा सिंह को भी सम्मानित किया गया। वह गोरखपुर में तैनात महिला आरक्षी आकांक्षा सिंह की बहन हैं। रेबीज रोग पर विश्वविख्यात 'लैंसेट' शोध करने वाली वैज्ञानिक डा.पद्मिनी मिश्रा का सम्मान किया गया। वह गोरखपुर में तैनात उपनिरीक्षक विवेक कुमार मिश्रा की पत्नी हैं। महिला आरक्षी संयोगिता शुक्ला की समाजसेवी बहन साधना, उन्नाव में तैनात उपनिरीक्षक जगदीश कुमार की चिकित्सक पुत्री डा.निरिमा गौतम, सोनभद्र में तैनात आरक्षी बाबूराम प्रजापति की पत्नी व लेखिका आकांक्षा प्रजापति, उद्यान व खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में काम कर रहीं बदायूं में तैनात अनुचर नासिर की पुत्री निगहत, हरदोई में तैनात मुख्य आरक्षी राकेश कुमार यादव को अपना लीवर दान करने वाली उनकी पत्नी हेमलता यादव व मुरादाबाद में तैनात मुख्य आरक्षी गोविंद यादव को अपनी किडनी देने वाली उनकी पत्नी दीप्ति यादव को भी सम्मानित किया गया। सभी को §मीनाक्षी सिंह ने प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। उन्होंने कहा कि उप्र पुलिस परिवार के लिए यह गर्व व गौरव का क्षण है। सम्मानित हुई महिलाओं की उपलब्धियां केवल व्यक्तिगत सफलता नहीं, बल्कि समाज की हर बेटी, हर मां और हर महिला के लिए एक प्रकाशस्तंभ है।कार्यक्रम में वामा सारथी स्पेशल ईवेंट समिति की उपाध्यक्ष बृजरानी स्वर्णकार, सदस्य काम्या कुलकर्णी व मेघना गुप्ता, अध्यक्ष स्किल डेवलपमेंट समिति पुनीता सिंह, सचिव वामा सारथी डा. चारु गाबा, सदस्य आरती वर्मा, निहारिका सिंह, नीनू किरण, मनिनी श्रीवास्तव, ज्योति शर्मा व पुलिसकर्मियों के परिवारीजन उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


