लखनऊ दर्शन बस से महिलाओं ने सुकून से शहर को समझा

Mar 08, 2026 07:22 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News - अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर लखनऊ में पर्यटन विभाग ने महिलाओं के लिए एक विशेष डबल डेकर बस सैर आयोजित की। इस यात्रा में 60 से अधिक महिलाएं शामिल हुईं, जिन्होंने शहर के ऐतिहासिक स्थलों का अवलोकन किया। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को सुकून देना और उनके स्वास्थ्य एवं सशक्तिकरण का संदेश फैलाना है।

लखनऊ दर्शन बस से महिलाओं ने सुकून से शहर को समझा

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर रविवार को पर्यटन विभाग ने महिलाओं के सम्मान में एक खास पहल की। पर्यटन विकास निगम की ओर से लखनऊ दर्शन डबल डेकर ई बस से महिलाओं को विशेष सैर कराया गया। इस यात्रा में 60 से अधिक महिलाओं में डॉक्टर, उद्यमी, प्राचार्य, कार्यकर्ता से लेकर गृहणियों ने सुकून से शहर को समझा और विधानसभा को नजदीक से देखा।  इस टूर से महिलाओं को कुछ पल सुकून के देने का प्रयास किया गया, जो प्रतिदिन समाज सेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर यह पहल शक्ति, स्वास्थ्य और सशक्तिकरण का संदेश देती है।

रविवार सुबह 8:30 बजे रवाना हुई बस दोपहर 12 बजे लौटी। इस दौरान महिलाओं ने बस की ऊपरी मंजिल से शहर के प्रमुख ऐतिहासिक स्थलों को करीब से देखा। रेजीडेंसी सहित अन्य स्थलों की सैर ने इतिहास से रूबरू कराया। रोजमर्रा की जिंदगी में जिन स्थानों के सामने से वे अक्सर गुजर जाती थीं, आज उन्हें ठहरकर देखने-समझने का मौका मिला।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।