महिला सफाई मित्रों, सुपरवाइजर और कर्मचारियों को सम्मान

Mar 08, 2026 06:03 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News - लखनऊ। प्रमुख संवाददाता अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को नगर निगम

महिला सफाई मित्रों, सुपरवाइजर और कर्मचारियों को सम्मान

लखनऊ। प्रमुख संवाददाता अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को नगर निगम किनार से झंडी वाला पार्क में भव्य कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में महिलाओं की प्रतिभा, योगदान और मेहनत को सम्मान देने के उद्देश्य से विभिन्न प्रतियोगिताओं, सांस्कृतिक गतिविधियों और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला कर्मियों का सम्मानसफाई व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिला चैंपियन, सुपरवाइजर और सफाई मित्रों को सम्मानित किया गया। महापौर सुषमा खर्कवाल ने जोन-1 से निधि, जोन-2 से शशिकला, जोन-3 से रुचि, जोन-4 से अनीता, जोन-5 से प्रीति यादव, जोन-6 से ज्योति, जोन-7 से माया और जोन-8 से शालिनी को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।

उन्होंने कहा कि शहर की स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत बनाने में महिला कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। इस दौरान नगर आयुक्त गौरव कुमार, कार्यकारिणी उपाध्यक्ष चरनजीत गांधी, कार्यकारिणी सदस्य गौरी सांवरिया और पिंकी रावत सहित कई पार्षद और अधिकारी मौजूद रहे।------खेल और रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजनमहिला दिवस के अवसर पर कई रोचक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें रस्साकसी, म्यूजिकल चेयर, बैलून रेस, लेमन रेस, मेहंदी और रंगोली प्रतियोगिता प्रमुख रहीं। म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में एसएफआई रश्मि ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि छात्रा पारुल दूसरे और शिक्षिका अंजली तीसरे स्थान पर रहीं। बैलून रेस में कुमकुम प्रथम, प्रिया द्वितीय और अंकिता तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं रंगोली प्रतियोगिता में सविता ने पहला, रौशनी ने दूसरा और रेनू ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।-----

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।