कैंसर और थैलीसीमिया के प्रति जागरुक करने को निकाली कार रैली

Mar 08, 2026 06:42 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News - अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर लखनऊ में जीतो संस्था द्वारा कार रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का उद्देश्य सर्वाइकल कैंसर और थैलीसीमिया जैसी घातक बीमारियों के प्रति जागरूकता फैलाना था। रैली में डॉ. सीएम सिंह, कल्याण सिंह और अन्य चिकित्सकों ने भाग लिया। महिलाओं और बच्चों में इन बीमारियों के लक्षणों पर चर्चा की गई।

कैंसर और थैलीसीमिया के प्रति जागरुक करने को निकाली कार रैली

फोटो---जागरुकता कार्यक्रम में मौजूद रहे चिकित्सक एवं अन्य अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित किया गया कार्यक्रमलखनऊ, संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जीतो संस्था की देखरेख में रविवार को शहर में कार रैली आयोजित की गई। इस रैली का मुख्य उद्देश्य जनमानस को सर्वाइकल कैंसर और थैलीसीमिया जैसी घातक बीमारियों के प्रति जागरूक करना था।डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान से शुरू हुई इस रैली को संस्थान के निदेशक डॉ. सीएम सिंह, कल्याण सिंह, कैंसर संस्थान के निदेशक डॉ. एमएलबी भट्ट और पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। लगभग 150 से अधिक वाहनों का यह काफिला शहर के विभिन्न मार्गों से होता हुआ बीबीडी बैडमिंटन एकेडमी पर जाकर संपन्न हुआ।जीतो

महिला प्रकोष्ठ की महासचिव मनीषा जैन ने बताया कि महिलाओं और बच्चों में ये बीमारियां तेजी से फैल रही हैं, जिनसे शुरुआती सावधानी बरतकर बचा जा सकता है। वरिष्ठ कैंसर विशेषज्ञ डॉ. विवेक गर्ग और डॉ. आंचल ने भी उपस्थित महिलाओं को बीमारी के लक्षणों और बचाव के उपायों की जानकारी दी।मुख्य अतिथि डॉ. एमएलबी भट्ट ने कैंसर मुक्त समाज के लिए संस्थान की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया। जीतो लखनऊ चैप्टर के चीफ सेक्रेटरी अभिषेक जैन ने कहा कि जैन समाज देश को कैंसर मुक्त बनाने के संकल्प के साथ निरंतर सेवा कार्यों में जुटा है। इस अवसर पर राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव, क्षेत्र प्रचारिका शशि दीदी, डॉ. मधुलिका अग्रवाल और मीनाक्षी परिहार सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।-

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।