महिला दिवस पर 94 नव नियुक्त मुख्य सेविकाओं को देंगे नियुक्ति पत्र

Mar 06, 2026 07:33 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News - - आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के बीमा प्रीमियम व वर्दी की राशि देंगे लखनऊ, प्रमुख संवाददाता

महिला दिवस पर 94 नव नियुक्त मुख्य सेविकाओं को देंगे नियुक्ति पत्र

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में महिला कल्याण विभाग की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसमें 94 नव नियुक्त मुख्य सेविकाओं को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। वहीं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के बीमा प्रीमियम की 8.90 करोड़ रुपये, साड़ी वर्दी के लिए 29.59 करोड़ रुपये डीबीटी के माध्यम से बैंक खाते में भेजे जाएंगे।राज्य स्तरीय कार्यक्रम में महिला कार्मिकों, संवासिनियों, आंगनबाड़ी कार्यकत्री व मेधावी बालिकाओं का सम्मान किया जाएगा। आईसीडीएस के 50 वर्ष पूरे होने पर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के उत्कृष्ट कार्यों पर आधारित पुस्तक आत्ममंथन व मुख्य सेविका के लिए विकसित मैनुअल पुस्तिका सारथी का भी विमोचन किया जाएगा।

कार्यक्रम में महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार मंत्री बेबी रानी मौर्य बतौर अतिथि मौजूद रहेंगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।