देश की जरूरत सर्कुलर इकोनॉमी

Feb 14, 2026 09:10 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News - संगोष्ठी लखनऊ, संवाददाता। राजेंद्र नगर स्थित नवयुग कन्या महाविद्यालय के रसायन शास्त्र विभाग की

देश की जरूरत सर्कुलर इकोनॉमी

संगोष्ठी लखनऊ, संवाददाता। राजेंद्र नगर स्थित नवयुग कन्या महाविद्यालय के रसायन शास्त्र विभाग की ओर से ब्रीजिंग डिसप्लींस थ्रू केमिकल साइंस फार ए सस्टेनेबल फ्यूचर- 2026 विषयक दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन हुआ। मुख्य अतिथि भाषा विवि के कुलपति प्रोफेसर अजय तनेजा ने कहा कि सर्कुलर इकोनॉमी भविष्य के लिए आवश्यक है। यह रेखीय अर्थव्यवस्था का विकल्प है जिसमें उत्पादों, सामग्रियों और संसाधनों का पुनः उपयोग मरम्मत पुनर्निर्माण और पुनर्चक्रण किया जाता है ताकि लंबे समय तक अर्थव्यवस्था में बना रहे। यह आर्थिक विकास के साथ-साथ पर्यावरण के संतुलन को बनाए रखने में सहायक है। अध्यक्षता प्राचार्या प्रोफेसर मंजुला उपाध्याय ने किया।

विशिष्ट अतिथि एकेटीयू के डीन डॉ. अनुज कुमार शर्मा ने कहा कि स्टार्टअप नए-नए रोजगार पैदा करते हैं इससे बेरोजगारी कम होती है और युवाओं को अपने ही क्षेत्र में काम मिलता है। देश की जीडीपी बढ़ाने में सहायक है। बीबीएयू बिहार से डॉ. अभय नंदा श्रीवास्तव ने कहा कि आधुनिक मेडिसिनल केमिस्ट्री की महत्वपूर्ण रणनीति है कि यह वैज्ञानिकों को दवाएं अधिक प्रभावी सुरक्षित और सटीक बनाने में सहायता करती है। केकेवी के प्रोफेसर रामकुमार तिवारी ने शोध पत्र प्रस्तुत किया। कल्याणी, शशांक बने विजेता संगोष्ठी में ऑफलाइन ओरल प्रजेंटेशन में डॉ. कल्याणी दीक्षित प्रथम व वैशाली सिंह द्वितीय और ऑनलाइन पोस्टर प्रेजेंटेशन में शशांक प्रथम और शिवाशीष द्वितीय स्थान पर रहे। संचालन डॉ. क्षितिज शुक्ला ने किया। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।