राज्य संग्रहालय में प्रदर्शनी कल से, नि:शुल्क प्रवेश
लखनऊ में अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस पर 19 मई को राज्य संग्रहालय में कला, संस्कृति और विरासत से जुड़े विशेष कार्यक्रम होंगे। इस समारोह में पाश्चात्य शैली मूर्तिकला वीथिका का लोकार्पण किया जाएगा। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह मुख्य अतिथि होंगे। प्रदर्शनी 19 मई से 19 जून तक फ्री एंट्री के साथ आम दर्शकों के लिए उपलब्ध होगी।

लखनऊ। वरिष्ठ संवाददाता अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस पर लखनऊ के राज्य संग्रहालय में कला, संस्कृति और विरासत से जुड़े कई विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 19 मई को आयोजित होने वाले इस समारोह में पाश्चात्य शैली मूर्तिकला वीथिका का लोकार्पण किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह मुख्य अतिथि होंगे। इस मौके पर प्रो. मांडवी सिंह, प्रो. राजीव नयन और प्रसिद्ध कलाकार सुश्री संगीता गुप्ता भी उपस्थित रहेंगी।यह प्रदर्शनी 19 मई से 19 जून तक राज्य संग्रहालय की अस्थाई वीथिका में फ्री एंट्री के साथ आम दर्शकों के लिए लगाई जाएगी।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


