लखनऊ के संग्रहालय संजोए हैं तीन हजार वर्ष का इतिहास

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

विश्व संग्रहालय दिवस आज -संग्रहालय में 3000 वर्ष से अधिक पुरानी कला, सभ्यता और

लखनऊ के संग्रहालय संजोए हैं तीन हजार वर्ष का इतिहास

विश्व संग्रहालय दिवस आज -संग्रहालय में 3000 वर्ष से अधिक पुरानी कला, सभ्यता और धरोहरों का कैद है जीवंत संसार

-प्रदेश के सबसे पुराना संग्रहालय लखनऊ चिड़िया घर में एक लाख कलाकृतियों का है संगम

लखनऊ। वरिष्ठ संवाददाता

अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस हर वर्ष 18 मई को मनाया जाता हैं। इसका मकसद है कि युवा पीढ़ी को हजारों वर्ष पुरानी सभ्याताओं और ऐतिहासिक धरोहरों से जुड़कर संरक्षण और शोध करना है। लखनऊ के संग्रहालय में मानव सभ्यता का इतिहास छुपा हैं। जहां 3000 वर्ष पहले मानव सभ्यता, संस्कृति, इतिहास, कला और विज्ञान से जुड़ी अनूठी और बहुमूल्य वस्तुओं का संग्रह है। लखनऊ के चिड़ियाघर परिसर में स्थित प्रदेश का सबसे पुराना राज्य संग्रहालय प्रागैतिहासिक काल से लेकर नवाबों के दौर तक, यानी लगभग 3,000 वर्ष से भी अधिक पुराना इतिहास और सभ्यताएं संजोए है।

लखनऊ के संग्रहालय में अनमोल कलाकृतियां

वर्ष 1863 में स्थापित संग्रहालय में 1 लाख से भी अधिक अनमोल कलाकृतियां संजोकर रखी गई हैं। इस संग्रहालय में प्राचीन सभ्यताएं और कालखंड मौजूद हैं। संग्रहालय का सबसे बड़ा आकर्षण यहां रखी 3,000 साल पुरानी मिस्र की ममी और लकड़ी का ताबूत है।

लखनऊ में नवाबों का इतिहास

लखनऊ में अवध के नवाबों का इतिहास और विरासत संग्रहालयों में कैद हैं। जहां मूल रूप से हाथीदांत की नक्काशी, जेवर, कीमती वस्त्र और 18वीं-19वीं शताब्दी के प्राचीन अस्त्र-शस्त्र तलवारें, ढाल, बंदूकें हैं। इनमें बड़ा इमामबाड़ा, पिक्चर गैलरी, लविवि, हुलासखेड़ा, चिड़िया घर राज्य संग्रहालय और रेडीजेंसी में बने संग्रहालय में अवध के नवाबों के विरासत का संगम हैं।

बौद्ध और जैन धर्म का इतिहास

बौद्ध और जैन धर्म का इतिहास भी संग्रहालय में मौजूद है। जहां भगवान बुद्ध के जीवन से जुड़े स्थलों से उत्खनन में मिली प्राचीन वस्तुएं और मूर्तियां हैं। इसके अलावा मथुरा शैली की प्राचीन जैन और बौद्ध मूर्तियां भी मौजूद हैं। मौर्य, कुषाण और गुप्त काल कलाकृतियां व मूर्तियां रखी गई हैं।

अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस की थींम विभाजित विश्व को एकजुट करने वाले संग्रहालय हैं। इन संग्रहालयों में प्राचीन काल की सभ्यता, संस्कृति और कला का संगम हैं।

रेनू द्विवेदी, निदेशक

उप्र राज्य पूरातत्व निदेशालय लखनऊ

सामान्य प्रश्न

अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस कब मनाया जाता है?
अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस हर वर्ष 18 मई को मनाया जाता है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।