ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊअन्तरराष्ट्रीय नगर कीर्तन का आज लखनऊ में होगा स्वागत

अन्तरराष्ट्रीय नगर कीर्तन का आज लखनऊ में होगा स्वागत

गुरुनानक देव के 550 वें प्रकाश पर्व को समर्पित काठमांडू नेपाल से निकला अन्तरराष्ट्रीय नगर कीर्तन शनिवार को लखनऊ पहुंचेगा। इस अवसर पर गुरुद्वारों में विशेष कार्यक्रम होंगे। आलमबाग स्थित आसूदा राम शिव...

अन्तरराष्ट्रीय नगर कीर्तन का आज लखनऊ में होगा स्वागत
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊFri, 04 Oct 2019 09:29 PM
ऐप पर पढ़ें

गुरुनानक देव के 550 वें प्रकाश पर्व को समर्पित काठमांडू नेपाल से निकला अन्तरराष्ट्रीय नगर कीर्तन शनिवार को लखनऊ पहुंचेगा। इस अवसर पर गुरुद्वारों में विशेष कार्यक्रम होंगे। आलमबाग स्थित आसूदा राम शिव शांति आश्रम में यात्रा का रात्रि पड़ाव होगा। रविवार को सुबह यात्रा कानपुर की ओर प्रस्थान करेगी। आलमबाग गुरुद्वारे के मीडिया प्रभारी हरजीत सिंह ने बताया कि यात्रा काठमाण्डू से नेपालगंज, बहराइच, बाराबंकी होते हुए लखनऊ में प्रवेश करेगी। फैजाबाद रोड स्थित जीएस लॉन में यात्रा का स्वागत होगा। इसके बाद यात्रा तेलीबाग से शहीदपथ होते हुए आलमबाग स्थित आसूदा राम शिव शांति आश्रम पहुंचेगी। जहां विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। संगत को नगर कीर्तन के साथ आए गुरुनानक देव जी ऐतिहासिक खड़ाऊ के दर्शन कराए जाएंगे। रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन सुबह यात्रा सरोजनीनगर होते हुए कानपुर की ओर रवाना होगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें