प्रकृति की विविधता ही जीवन की असली संपदा - केशव
लखनऊ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि जैव विविधता का संरक्षण मानव जीवन के लिए आवश्यक है। सरकार ने 242 करोड़ पौधे रोपे हैं और सभी नागरिकों से प्रकृति के संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।

लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ‘अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस’ के अवसर पर प्रदेशवासियों एवं प्रकृति प्रेमियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “प्रकृति की विविधता ही जीवन की असली संपदा है। जैव विविधता का संरक्षण मानव जीवन और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए अत्यंत आवश्यक है।” उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे, वन्य जीव, जल स्रोत एवं सूक्ष्म जीव मिलकर धरती पर जीवन का संतुलन बनाए रखते हैं। यदि किसी एक प्रजाति का अस्तित्व समाप्त होता है, तो उसका प्रभाव पूरे पर्यावरण तंत्र पर पड़ता है। इसलिए प्रकृति एवं जैव संसाधनों की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है।श्री
मौर्य ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं जैव विविधता संवर्धन के लिए निरंतर प्रभावी कार्य किए जा रहे हैं। पिछले वर्षों में प्रदेश में 242 करोड़ से अधिक पौधों का रोपण किया गया है तथा जैव विविधता संरक्षण के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से जनभागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने कहा कि सभी लोग अपने आसपास के पर्यावरण, जल स्रोतों, वन्य जीवों एवं हरियाली के संरक्षण के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


