
धर्मगुरुओं ने की देश की एकता और भाईचारा मजबूत करने की अपील
Lucknow News - लखनऊ, संवाददाता। आशियाना कॉलोनी के सेक्टर-के स्थित द्विवेदी पार्क में रविवार को सर्वधर्म सम्मेलन
लखनऊ, संवाददाता। आशियाना कॉलोनी के सेक्टर-के स्थित द्विवेदी पार्क में रविवार को सर्वधर्म सम्मेलन और खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। आशियाना परिवार की ओर से आयोजित सम्मेलन का शुभारंभ सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इस दौरान विधायक ने अपने कार्यकाल के दौरान किए गए विकास कार्यों का हवाला देते हुए कहा कि पार्क के विकास के लिए आशियाना परिवार ने एक लाख रुपए की मांग रखी थी लेकिन उन्होंने पार्क के सौंदर्यीकरण के दो लाख रुपए दिए जाने की घोषणा की। इससे पूर्व सम्मेलन में विभिन्न धर्म गुरुओं ने आपसी भाईचारे और एकता को बढ़ाने पर जोर दिया।
हिंदू समाज का प्रतिनिधित्व करते हुए आचार्य धीरेन्द्र पांडेय, सिख समाज के हरपाल सिंह जग्गी, मुस्लिम समाज के मौलाना मुस्ताक अहमद, जैन धर्म के शैलेन्द्र जैन और बौद्ध धर्म देवेंद्र भंते ने समाज के लोगों से सभी धर्मों का सम्मान करने और एकजुटता बनाए रखने की अपील की। आशियाना परिवार के आरडी द्विवेदी, एडवोकेट दयाशंकर पांडे, अनिरुद्ध उर्फ रज्जन सिंह, अशोक सिंह रघुवंशी, राकेश यादव, आरटी पांडेय, वैभव पांडेय, विवेक, हनुमान तिवारी, ललित मिश्रा, किरण पांडेय, रेखा सिंह, बबीता, अजय लक्ष्मी, सुमन मिश्रा, इंदु सिंह, दीपा त्रिवेदी समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




