उतरेठिया स्टेशन पर निर्माण में तेजी लाने के निर्देश
Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
Lucknow News - लखनऊ के महाप्रबंधक राजेश कुमार पांडे ने डीआरएम लखनऊ सुनील कुमार वर्मा के साथ लखनऊ–सुलतानपुर–वाराणसी रेल खंड का निरीक्षण किया। उतरेठिया जंक्शन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की और कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

लखनऊ। उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजेश कुमार पांडे ने डीआरएम लखनऊ सुनील कुमार वर्मा और अन्य अधिकारियों के साथ लखनऊ–सुलतानपुर–वाराणसी रेल खंड का विंडो ट्रेलिंग एवं उतरेठिया जं का निरीक्षण किया। अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत उतरेठिया जंक्शन पर किए जा रहे निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की। कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एडीआरएम लखनऊ शूरवीर सिंह चौहान, एडीआरएम वाराणसी बीके यादव, स्टेशन निदेशक वाराणसी अर्पित गुप्ता सहित निर्माण एवं गति शक्ति विभाग के अधिकारीगण रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


