बच्चों ने प्रदर्शनी में पर्यावरण का संदेश दिया

Feb 14, 2026 09:34 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

Lucknow News - डीपीएस में इनोविजन शैक्षिक प्रदर्शनी का आयोजन लखनऊ, कार्यालय संवाददाता इंदिरानगर स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल

बच्चों ने प्रदर्शनी में पर्यावरण का संदेश दिया

इंदिरानगर स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में शनिवार को इनोविजन शैक्षिक प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने रचनात्मक प्रतिभाग किया। स्कूल की प्रधानाचार्या गजाला अफसर ने प्रदर्शनी का उदघाटन किया और विद्यार्थियों के प्रदर्शन को सराहा। कला झरोखा आर्ट एवं क्राफ्ट प्रर्दशनी में छात्रों ने बेकार पड़ी वस्तुओं को नया रूप देकर दोबारा प्रयोग करने का संदेश दिया व पर्यावरण संरक्षण को प्रेरित किया। विद्यार्थियों ने चार्ट, प्रतिरूप, परियोजना के अलावा कृषि, चिकित्सा, विज्ञान एवं तकनीकी, जीवन जीने के तरीके, एनीमेशन कोडिंग, कम्प्यूटर, संगीत एवं कला, खानपान को रोचक ढंग से प्रस्तुत किया। सुपर हाउस समूह के दूसरे विद्यालयों के शिक्षकों और छात्रों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

स्कूल के छात्र और छात्राओं ने प्रदर्शनी में कृषि, चिकित्सा एवं संचार के पूर्ववर्ती एवं आधुनिक साधनों का प्रस्तुतिकरण, बजट एवं अर्थव्यवस्था, एक जिला एक उत्पाद, प्राचीन एवं आधुनिक शिक्षा, पीढ़ियों का बदलाव, यातायात के साधनों का बदलता स्वरूप का प्रस्तुतिकरण बहुत मनमोहक था। साथ ही विद्यार्थियों ने सिंचाई की व्यवस्था कल और अब, एमआरआई मशीन, अमूल इंडस्ट्री, पुराने अस्पताल एवं आधुनिक अस्पताल, रडार में कल्पनाशीलता को दर्शाया। सभी ने बच्चों के प्रदर्शन को सराहा। छात्रों ने प्रस्तुत नृत्य-संगीत आदि की प्रस्तुति सराहनीय रही।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।