परिषदीय स्कूलों के छात्रों को सिखाएंगे नवाचार का ककहरा

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News - - केजीबीवी में भी नवाचार को दिया जाएगा बढ़ावा - भारत इनोवेट्स-2026 अभियान चलाया जाएगा

 परिषदीय स्कूलों के छात्रों को सिखाएंगे नवाचार का ककहरा

लखनऊ, प्रमुख संवाददातापरिषदीय स्कूलों व कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों (केजीबीवी) के विद्यार्थियों में नवाचार की संस्कृति विकसित की जाएगी। भारत इनोवेट्स-2026 अभियान चलाकर विद्यार्थियों को गहरी तकनीक सिखाने व वैज्ञानिक सोच विकसित करने पर जोर दिया जाएगा। तकनीक आधारित विशेष कक्षाएं चलाई जाएंगी।परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों और केजीबीवी में विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए संगोष्ठी, क्विज व निबंध प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा। विद्यार्थियों को नवाचार के लिए प्रेरित करने व उनमें वैज्ञानिक सोच विकसित करने के लिए रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। स्कूलों में विद्यार्थियों में नवाचार के प्रति जिज्ञासा पैदा करने का प्रयास किया जाएगा।छोटी

कक्षाओं से ही विद्यार्थियों को नवाचार करने के लिए प्रेरित किया जाएगा, तो आगे वह अच्छे नव प्रयोग कर सकेंगे। विद्यार्थियों को उनकी रुचि के अनुसार विभिन्न क्षेत्रों का नवीनतम तकनीकी ज्ञान दिया जाएगा। विद्यालयों में विभिन्न रचनात्मक गतिविधियां आयोजित करने के लिए स्वयंसेवी संस्थाओं की भी मदद ली जाएगी। गतिविधियों को अधिक प्रभावी व सहभागितापूर्ण बनाए जाने के निर्देश शासन की ओर से दिए गए हैं। ऐसे में विद्यार्थियों में बेहतर ढंग से नवाचार संस्कृति को विकसित किया जाएगा। सभी विद्यालयों में आयोजित होने वाली गतिविधियों की सख्ती से निगरानी की जाएगी।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।