ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊइनर व्हील क्लब ने बांटे स्कूल में छाते

इनर व्हील क्लब ने बांटे स्कूल में छाते

inner wheel

इनर व्हील क्लब ने बांटे स्कूल में छाते
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊSun, 29 Jul 2018 08:18 PM
ऐप पर पढ़ें

- इनर व्हील क्लब लखनऊ 'राजधानी' डिस्ट्रिक्ट 312 की प्रेसीडेंट बनी नंदना श्रीवास्तव लखनऊ। निज संवाददाता इनर व्हील क्लब लखनऊ 'राजधानी' डिस्ट्रिक्ट 312 की ओर से रविवार को भरवारा गोमती नगर के प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को 49 छाते, स्टेशनरी नि:शुल्क बांटी गई। साथ ही लड़कियों को सेनेटरी पैड दिए गए। यहां पर स्वास्थ्य शिविर में डॉ. रेखा श्रीवास्तव व डॉ. नीरजा सिंह ने बच्चों के दांतों और स्वास्थ्य की जांच की। उन्हें जरुरत के अनुसार दवाएं वितरित कीं। सिविल अस्पताल में जरुरतमंदों के लिए व्हील चेयर दान की गई। उसके बाद गोमती नगर स्थित रंजीस इनर व्हील के नए-पुराने सदस्यों का परिचय हुआ। साथ ही इनर व्हील क्लब लखनऊ 'राजधानी' डिस्ट्रिक्ट 312 की नई प्रेसीडेंट नंदना श्रीवास्तव का सभी ने स्वागत किया। उनके साथ मुख्य अतिथि के तौर पर इनर व्हील की डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन शालिनी तलवार ने इनर व्हील सदस्यों द्वारा किए जा रहे चैरिटी कार्यों की सराहना की। इस मौके पर प्रेसीडेंट नंदना श्रीवास्तव ने इनर व्हील की नई टीम के पदाधिकारियों रूपम श्रीवास्तव, निधि कर्नवाल, तनुजा जायसवाल, शीला रस्तोगी, पीडीसी आशू शर्मा का स्वागत किया। सभी सदस्यों ने 'पॉलीथीन का न करें प्रयोग, हरा भरा वातावरण रखें' स्लोगन की शपथ ली।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें