ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊमुठभेड़ में पुलिस की गोली से इनामी बदमाश घायल

मुठभेड़ में पुलिस की गोली से इनामी बदमाश घायल

उतरौला कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बुधवार देर रात गुमड़ी घाट पुल के निकट पुलिस टीम व बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली से एक बदमाश घायल हुआ है। बदमाशों की ओर से चलाई गई गोली उपनिरीक्षक के बुलेट...

मुठभेड़ में पुलिस की गोली से इनामी बदमाश घायल
1/ 2मुठभेड़ में पुलिस की गोली से इनामी बदमाश घायल
मुठभेड़ में पुलिस की गोली से इनामी बदमाश घायल
2/ 2मुठभेड़ में पुलिस की गोली से इनामी बदमाश घायल
निज संवाददाता,बलरामपुर।Thu, 26 Apr 2018 06:34 PM
ऐप पर पढ़ें

उतरौला कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बुधवार देर रात गुमड़ी घाट पुल के निकट पुलिस टीम व बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली से एक बदमाश घायल हुआ है। बदमाशों की ओर से चलाई गई गोली उपनिरीक्षक के बुलेट प्रूफ जैकेट में लगी, जिससे उसकी जान बच गई। तीन बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। 
पकड़े गए बदमाश के पास से 315 बोर का तमंचा व कई कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस की गोली से घायल बदमाश सराफा व्यवसाई से हुई लूटपाट की घटना में शामिल था। एसपी ने उस पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था।
पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार ने बताया कि बुधवार देर रात कोतवाली उतरौला के प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह, उपनिरीक्षक करीमुल्ला हुसैन, गुरुसेन सिंह, अश्विनी कुमार दूबे, सुरेश सिंह, कांस्टेबल राजकरन यादव, विकास प्रताप, सुनील, राजेन्द्र कुमार व पंकज तिवारी के साथ शुक्लागंज में गश्त कर रहे थे। मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ बदमाश गुमड़ी घाट पुल के निकट मौजूद हैं। उनके पास असलहे हैं। वे किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। पुलिस ने गुमड़ी घाट पुल के निकट पहुंचकर बदमाशों की आहट ली। कुछ लोग पुल के उत्तरी-पूर्वी छोर पर मौजूद दिखे। पुलिस कुछ समझ पाती इसके पहले ही बदमाशों ने गाड़ी पर निशाना साधकर फायरिंग शुरू कर दी।
अचानक हुए हमले से पुलिस कर्मी सकते में आ गए। पोजीशन लेने के बाद पुलिस ने भी बदमाशों पर फायर किया। रुक-रुककर करीब एक घंटे तक फायरिंग होती रही। फायर रुकने के बाद टोह लेने के लिए उपनिरीक्षक गुरुसेन सिंह आगे बढ़े। सामने कुछ दूरी पर छुप कर खड़े बदमाश ने उप निरीक्षक पर गोली चला दी। गोली उनके बुलेट प्रूफ जैकेट में लगी। जवाब में गोली चलाने पर एक बदमाश के चीखने की आवाज आई। उसकी पहचान थाना महराजगंज तराई के भुजईडीह गांव निवासी उदयराज तिवारी उर्फ पेंटर पुत्र स्व. राजाराम तिवारी के रूप में हुई है। उसने बताया कि मेरे साथ थाना ललिया के मथुरा बाजार निवासी निजामुद्दीन उर्फ राजू पुत्र हबीब व दो नेपाली साथी थे। 
उदयराज व निजामुद्दीन उतरौला कोतवाली क्षेत्र में बीते 2 फरवरी को सराफा व्यापारी के साथ हुई लूटपाट की घटना में शामिल थे। बदमाशों ने सराफा व्यापारी का रुपए व जेवरात भरा बैग छीन लिया था। पुलिस ने बदमाशों से उसी दिन बैग बरामद कर लिया था। घटना में शामिल चार अभियुक्तों को पहले ही जेल भेजा जा चुका है। 
एसपी ने उदयराज तिवारी व निजामुद्दीन पर 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। घायल उदयराज को उतरौला सीएचसी ले जाया गया। जहां से उसे जिला मेमोरियल चिकित्सालय रेफर किया गया। उदयराज पर लूट के कई मुकदमे दर्ज हैं। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें