ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊगोण्डा : बारातियों को चौपहिया सवारों ने पीटा

गोण्डा : बारातियों को चौपहिया सवारों ने पीटा

धानेपुर थाना क्षेत्र के बार्डर एरिया में चौपहिया वाहन सवार लोगों ने मामूली सी बात को लेकर बारातियों की पिटाई कर दी और फरार हो गए। घायलों में दूल्हे के पिता समेत आधा दर्जन लोगों को चोटें आईं हैं।...

गोण्डा : बारातियों को चौपहिया सवारों ने पीटा, घायल 
1/ 2गोण्डा : बारातियों को चौपहिया सवारों ने पीटा, घायल 
गोण्डा : बारातियों को चौपहिया सवारों ने पीटा, घायल 
2/ 2गोण्डा : बारातियों को चौपहिया सवारों ने पीटा, घायल 
हिन्दुस्तान संवाद,धानेपुर (गोण्डा)। Sun, 13 May 2018 05:12 PM
ऐप पर पढ़ें

धानेपुर थाना क्षेत्र के बार्डर एरिया में चौपहिया वाहन सवार लोगों ने मामूली सी बात को लेकर बारातियों की पिटाई कर दी और फरार हो गए। घायलों में दूल्हे के पिता समेत आधा दर्जन लोगों को चोटें आईं हैं। पुलिस ने दूल्हे के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
शिक्षक नेता मनोज मिश्र ने बताया कि इटियाथोक थाना क्षेत्र के बरगदही गांव के रहने वाले राम कुमार तिवारी के लड़के की शादी में शामिल होने के लिए बारात के साथ शनिवार की रात को धानेपुर थाना क्षेत्र के विशम्भरपुर गांव के लिये आ रहे थे। 
धानेपुर खरिहा मार्ग पर बेलभरिया व रानीजोत गांव के बीच बने पुल के पास पहुंचने पर पीछे से आ रही एक चौपहिया वाहन ने बारात में शामिल शिक्षक प्रमोद मिश्र की बाइक में ठोकर मार दी। जिस पर उन्होंने विरोध किया तो वाहन सवार लोग उतरकर उन्हें मारने लगे। बारात का काफिला आगे बढ़ गया था। बीच बचाव की कोशिश की गई तो दबंग वाहन सवारों ने बाराती अरुण कुमार के साथ ही आधा दर्जन बरातियों को पीट दिया। यही नहीं दूल्हे के बाप को भी नहीं बख्शा और उन्हें भी मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। 
इस पर डायल 100 को सूचना दी गई, जो करीब पौन घंटा बाद पहुंची। तब तक चौपहिया वाहन सवार भाग गये। एसओ अतुल चतुर्वेदी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज हो गई है। कार्रवाई की जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें