Lucknow News: भगवान के सहस्र नामों का वाचन सुन आध्यात्मिक ऊर्जा भर उठे भक्त
Lucknow News: इंदिरा नगर जैन मंदिर में 14 दिवसीय भगवान के सहस्त्र नाम का वाचन और भक्तामर स्त्रोत दीपार्चन का शुभारंभ हुआ। आचार्य सुबल सागर जी महाराज ने भगवान के नामों का उच्चारण किया और भक्तों को सकारात्मक आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव हुआ। इस अवसर पर 100 से अधिक भक्त उपस्थित रहे और जैन समाज के सदस्यों ने उनका सम्मान किया।

Lucknow News: लखनऊ,संवाददाता। इंदिरा नगर जैन मंदिर में शुक्रवार से 14 दिवसीय भगवान के सहस्त्र नाम के वाचन के साथ ही भक्तामर स्त्रोत दीपार्चन का शुभारंभ हुआ। आचार्य सुबल सागर जी महाराज के मंगल चातुर्मास की श्रृंखला में जैन आचार्य ने स्वयं भगवान के एक हजार नामों का उच्चारण किया। मंदिर में उपस्थित भक्त सकारात्मक आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गये। भगवान पर जल की धारा के साथ अष्ट कर्मों के नाश करने के लिए अग्नि में धूप समर्पित किया गया।इस अवसर पर आकोदिया क्षेत्र से आये 100 से अधिक भक्तों ने आचार्य श्री के दर्शन किये। जैन समाज के अध्यक्ष पीके जैन व मुख्य संयोजक ऋषभ जैन, अरविंद जैन व रोहित जैन ने सभी को सम्मानित किया।
बरासो तीर्थ के अध्यक्ष श्रीमान जैन का भी अभिनंदन किया गया। महामंत्री अभिषेक जैन ने बताया कि गुरुदेव ने रयणसार ग्रंथ की कक्षा का शुभारंभ भी किया। 14 दिवस तक इसकी गाथाएं पढ़ाई जाएंगी। इस अवसर पर अरिंजय, अभय, प्रदीप, आयुष, दिव्य, भरत, उमेश, मेघा सहित अनेको भक्त उपस्थित रहे।


