फ्लाइट महंगी, ट्रेनें फुल; परिवारों को एक साथ सीट मिलना हुआ मुश्किल

फ्लाइट महंगी, ट्रेनें फुल; परिवारों को एक साथ सीट मिलना हुआ मुश्किल

संक्षेप:

Lucknow News - इंडिगों की उड़ानें रद्द होने से यात्रियों को ट्रेनों में यात्रा करनी पड़ रही है। रिजर्वेशन न मिलने पर जनरल टिकट लेकर यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ रही है, जिससे ट्रेनों में भीड़ बढ़ गई है। परिवार संग यात्रा करने वालों को सीट नहीं मिल रही है, जिससे…

Dec 10, 2025 10:54 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

इंडिगों की उड़ानें लगातार रद्द हो रही हैं, इसका सीधा असर ट्रेनों पर पड़ रहा है। आलम यह है कि जिन्हें किसी भी सूरत में अपने काम पर लौटना है या जरूरी काम से जाना है, वह ट्रेनों में रिजर्वेशन न मिलने की सूरत में जनरल टिकट लेकर यात्रा करने को मजबूर हो रहे हैं, जिससे ट्रेनों में अत्याधिक भीड़ उमड़ रही है। जिसका असर महीनों पहले रिजर्वेशन करा कर यात्रा करने वालों पर पड़ रहा है। परिवार संग यात्रा करने वालों को तो जनरल की भीड़ के कारण अपनी ही सीट नहीं मिल रही। ट्रेन नंबर 15567 मोतीहारी-नई दिल्ली एक्सप्रेस में परिवार संग यात्रा करने वाले अजीत सिंह ने रेलवे के एक्स पर शिकायत की कि एस-4 में उनकी रिजर्व सीट 23 पर कुछ लड़कों ने कब्जा कर रखा है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

वह परिवार संग हैं, ऐसे में सीट न मिलने से परेशानी हो रहे है। ट्रेन नंबर 12565 दरभंगा-दिल्ली एक्सप्रेस के सेकेंड एसी कोच ए-1 के यात्री ने भी उनकी सीट पर कुछ लोगों के कब्जे की शिकायत रेलवे को की है। उन्होंने कहा कि सेकेंड एसी कोच भीड़ के कारण जनरल कोच हो गया है। वह परिवार संग हैं, परिवार की महिलाओं को दिक्कत हो रही है। ट्रेन नंबर 15007 बनारस-लखनऊ के यात्री रिजर्वेशन के बावजूद सीट के लिए रेलवे से अनुरोध करते रहे। उन्होंने बताया कि एस-2 में उनका 06 नंबर का बर्थ रिजर्व है, लेकिन उस पर कई लोग बैठे हुए हैं।

शौचालय तक नहीं जा पा रहे लोग

ट्रेन नंबर 15557 दरभंगा-नई दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस के यात्री अभिषेक यादव ने रेलवे के एक्स पर पोस्ट कर बोगी से अनावश्यक भीड़ हटवाने का अनुरोध किया। बताया कि वह एस-3 में यात्रा कर रहे हैं। जनरल टिकट के यात्रियों की इतनी भीड़ है कि शौचालय तक में वह बैठे हुए हैं। जिसके कारण लोग शौचालय नहीं जा पा रहे हैं।