ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊअबूधाबी, दुबई, दोहा से लौटे भारतीय

अबूधाबी, दुबई, दोहा से लौटे भारतीय

लखनऊ प्रमुख संवाददाता विदेश में फंसे भारतीय नागरिकों को लेकर आठ उड़ानें आईं। इन उड़ानों से दूसरे राज्यों और जिलों के अलावा लखनऊ के यात्री भी...

अबूधाबी, दुबई, दोहा से लौटे भारतीय
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊThu, 23 Jul 2020 10:21 PM
ऐप पर पढ़ें

लखनऊ प्रमुख संवाददाताविदेश में फंसे भारतीय नागरिकों को लेकर आठ उड़ानें आईं। इन उड़ानों से दूसरे राज्यों और जिलों के अलावा लखनऊ के यात्री भी आए। मेडिकल जांच, इमिग्रेशन और कस्टम चेक के बाद बसों और टैक्सी से यात्रियों को उनके गंतव्य रवाना किया गया।एयर इंडिया की विशेष उड़ान आईएक्स 1114 अबूधाबी से 172 यात्रियों को लेकर आई जिनमें एक लखनऊ का शामिल है। इसके अलावा 46 अन्य राज्यों के थे। कुवैत से इंडिगो की उड़ान 6ई 8739 आई। इस उड़ान से आए 171 यात्रियों में दो लखनऊ और तीन अन्य राज्यों के थे। शारजाह से आई एयर अरबिया की उड़ान जी9-0777 से 211 यात्री आए। इनमें छह यात्री लखनऊ ओर 52 दूसरे राज्यों के शामिल हैं। अबुधाबी से एक ओर उड़ान गो एयर की जी8- 7380 आई। इसमें 171 यात्री आए। इस उड़ान से आए आठ यात्री दूसरे राज्यों के हैं। स्पाइस जेट की उड़ान एसजी 9457 रियाद से 177 यात्रियों को लेकर आई। इनमें 38 दूसरे राज्यों के यात्री शामिल हैं। दुबई से 6ई- 9245 आई। इसमें आए 169 में दो यात्री लखनऊ के हैं। दोहा से आई 6ई-8715 अपने साथ 164 यात्रियों को लेकर आई जिनमें एक लखनऊ और तीन अन्य राज्यों के हैं। फ्लाई दुबई की उड़ान एफजेड 8963 से 150 यात्री आए। इनमें छह लखनऊ और 10 अन्य राज्यों के यात्री शामिल हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें