खेल-----सीनियर एशियन कुश्ती चैंपियनशिप के लिए भारतीय कुश्ती टीम घोषित
Lucknow News - घोषित की गई भारतीय कुश्ती टीम लखनऊ, संवाददाता। भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई) के

घोषित की गई भारतीय कुश्ती टीम लखनऊ, संवाददाता।भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई) के सरोजनीनगर स्थित नेताजी सुभाष क्षेत्रीय केंद्र में भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) की देखरेख में मंगलवार को भारतीय कुश्ती टीम के गठन को चयन ट्रायल आयोजित किये गये। चयनित पहलवान बिश्केक (किर्गिस्तान) में छह से 12 अप्रैल तक होने वाली सीनियर एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप में दम दिखायेंगे। चयन के बाद भारतीय फ्रीस्टाइल और ग्रीको-रोमन वर्ग की टीमों की घोषणा की गई।चयन प्रक्रिया से पूर्व सुबह पहलवानों का वजन किया गया, जिसके बाद तकनीकी अधिकारियों की देखरेख में मुकाबले आयोजित हुए। ट्रायल में एसएससीबी, रेलवे , हरियाणा, दिल्ली के साथ अन्य संबद्ध इकाइयों के शीर्ष पहलवानों ने हिस्सा लिया।
फ्रीस्टाइल वर्ग के मुकाबले में 57 किग्रा में अंकुश (दिल्ली), 65 किग्रा में सुजीत (हरियाणा) और 125 किग्रा में दिनेश (हरियाणा) ने अपनी जगह पक्की की। ग्रीको-रोमन वर्ग के मुकाबलों में 67 किग्रा में सचिन सहरावत (एसएससीबी), 87 किग्रा में सुनील कुमार (आरएसपीबी) और 130 किग्रा में जोगिंदर राठी (हरियाणा) विजेता रहे ।फ्रीस्टाइल वर्ग: हरियाणा और दिल्ली का रहा दबदबा57 किग्रा: अंकुश (दिल्ली) , 61 किग्रा: अमन (दिल्ली) , 65 किग्रा: सुजीत (हरियाणा), 70 किग्रा: अभिमन्यु (हरियाणा),74 किग्रा: जयदीप (हरियाणा), 79 किग्रा: संदीप सिंह मान (पंजाब) , 86 किग्रा: मुकुल दहिया (दिल्ली), 92 किग्रा: पुनीत कुमार (हरियाणा), 97 किग्रा: विक्की (दिल्ली), 125 किग्रा: दिनेश (हरियाणा)।ग्रीको-रोमन वर्ग: सेना और रेलवे का जलवा55 किग्रा: ललित (एसएससीबी), 60 किग्रा: साहिल (हरियाणा), 63 किग्रा: सनी , 67 किग्रा: सचिन सहरावत (एसएससीबी),72 किग्रा: अनिल (हरियाणा) , 77 किग्रा: अमन (एसएससीबी) , 82 किग्रा: प्रिंस (हरियाणा) , 87 किग्रा: सुनील कुमार (आरएसपीबी), 97 किग्रा: नितेश (आरएसपीबी), 130 किग्रा: : जोगिंदर राठी (हरियाणा)।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


