चेन्नई-लखनऊ एक्सप्रेस में बढ़ेगा कोच

Mar 05, 2026 09:07 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News - रेलवे प्रशासन ने चेन्नई सेंट्रल-लखनऊ जंक्शन-चेन्नई सेंट्रल एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त वातानुकूलित तृतीय श्रेणी कोच लगाने का निर्णय लिया है। यह सुविधा 07 अप्रैल तक चेन्नई से आने वाली ट्रेन और 09 अप्रैल तक लखनऊ जंक्शन से चलने वाली ट्रेन में उपलब्ध रहेगी, जिससे वेटिंग लिस्ट के यात्रियों को कंफर्म टिकट मिलने में आसानी होगी।

चेन्नई-लखनऊ एक्सप्रेस में बढ़ेगा कोच

रेलवे प्रशासन ने चेन्नई सेंट्रल-लखनऊ जंक्शन-चेन्नई सेंट्रल एक्सप्रेस (16094/16093) में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी (एसी-3) का एक अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया है। मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि चेन्नई से आने वाली ट्रेन (16094) में यह सुविधा 07 अप्रैल तक और लखनऊ जंक्शन से चलने वाली ट्रेन (16093) में 09 अप्रैल तक उपलब्ध रहेगी। अतिरिक्त कोच जुड़ने के बाद अब इस ट्रेन में कुल 18 कोच होंगे, जिससे वेटिंग लिस्ट के यात्रियों को कंफर्म टिकट मिलने में आसानी होगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।