यूपी को मेडिसिन हब बनाने के लिए ललितपुर में लगेगा 18 हजार करोड़ का प्लांट
अयोध्या रोड स्थित गोल्डन ब्लॉसम इंपीरियल रिजॉर्ट्स में ‘इंडियन फार्मा फेयर’ की शुरूआत हुई। मुख्य अतिथि मुकेश शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में व्यापार और निवेश के लिए सकारात्मक माहौल तैयार हुआ है। फेयर में 70 से अधिक दवा निर्माता कंपनियां शामिल हैं।

- अयोध्या रोड स्थित गोल्डन ब्लॉसम इंपीरियल रिजॉर्ट्स में ‘इंडियन फार्मा फेयर’ की शुरूआत हुई - उत्तर प्रदेश सरकार की सकारात्मक नीतियां उद्योगपतियों को कर रही है प्रोत्साहित: मुकेश शर्मा
फेयर का विवरण
- इंडियन फार्मा फेयर में देश भर की 70 से अधिक कंपनियां शामिल
लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता।
अयोध्या रोड स्थित गोल्डन ब्लॉसम इंपीरियल रिजॉर्ट्स में गुरुवार को दो दिवसीय ‘इंडियन फार्मा फेयर’ की शुरूआत हुई। मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में व्यापार और निवेश के लिए बेहद सकारात्मक और सुरक्षित माहौल तैयार हुआ है। ‘इन्वेस्ट यूपी’ की नीतियों के कारण ही आज देश भर के उद्योगपतियों का रुझान लखनऊ और पूरे प्रदेश की तरफ तेजी से बढ़ा है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश को देश का बड़ा मेडिसिन हब बनाने के लिए सरकार पूरी तरह प्रयासरत है, जिसके तहत ललितपुर में 18 हजार करोड़ रुपये की लागत से विशाल फार्मा प्लांट स्थापित किया जा रहा है।
फेयर का महत्व
निदेशक बलवीर सिंह भंडारी व सह-आयोजक मोहनीश त्रिवेदी ने बताया कि फेयर में देशभर से 70 से अधिक प्रतिष्ठित दवा निर्माता कंपनियां हिस्सा ले रही हैं। यह आयोजन लखनऊ और आसपास के युवाओं के लिए फार्मा सेक्टर में नया स्टार्टअप या बिजनेस शुरू करने का एक बेहतरीन और सुनहरा अवसर है। इस मेले में एलोपैथिक, आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक, न्यूरोपैथिक के साथ-साथ स्किन केयर और पशुओं (जीव-जंतुओं) की दवाएं बनाने वाली कंपनियों ने अपने स्टॉल लगाए हैं। कार्यक्रम में सुधीर अग्रवाल, योगेंद्र नाथ दुबे, हरीश शाह, प्रदीप चंद्र जैन, आशीष त्रिवेदी, साकेत शर्मा, संदीप शर्मा और विवेक पांडे सहित फार्मा जगत की कई लोग शामिल हुए।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


