भाजपा नेता विंध्यवासिनी कुमार का निधन

Feb 12, 2026 08:54 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

Lucknow News - -प्रदेश भाजपा अध्यक्ष, महामंत्री संगठन सहित पार्टी नेताओं ने जताया शोक

भाजपा नेता विंध्यवासिनी कुमार का निधन

भारतीय के वरिष्ठ नेता और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व संगठन मंत्री रहे विंध्यवासिनी कुमार का गुरुवार को निधन हो गया। वे पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। कभी कल्याण सिंह के करीबी रहे विंध्यवासिनी कुमार भाजपा के प्रदेश महामंत्री, विधान परिषद सदस्य और परिषद में दल के नेता सहित विभिन्न पदों पर रहे। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी व प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने भाजपा नेता विन्ध्यवासिनी कुमार के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान देने की प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की है।

पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह, विजय बहादुर पाठक, संतोष सिंह, सलिल विश्नोई, सत्यपाल सिंह सैनी, नीलम सोनकर, कमलावती सिंह, बृजबहादुर, दिनेश कुमार शर्मा, मानवेन्द्र सिंह, पद्म सेन चौधरी, मोहित बेनीवाल, धर्मेन्द्र सिंह, देवेश कोरी, त्रयंबक त्रिपाठी, प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ल, अमर पाल मौर्य, अनूप गुप्ता, प्रियंका सिंह रावत, संजय राय, सुभाष यदुवंश, राम प्रताप सिंह, प्रदेश मंत्री शंकर गिरि, डा. चन्द्रमोहन, मीना चौबे, अंजुला माहौर, विजय शिवहरे, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित, सह प्रभारी हिमांशु दुबे, प्रदेश मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित, सह प्रभारी चौधरी लक्ष्मण सिंह, अतुल अवस्थी ने भी श्री विन्ध्यवासिनी कुमार के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsIndian Leader Vindhyavasini Kumar Passes Away BJP Mourns Loss
;;
;