ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊ अम्बेडकरनगर : आंधी-तूफान की आशंका से बेखबर है भारतीय खाद्य निगम

अम्बेडकरनगर : आंधी-तूफान की आशंका से बेखबर है भारतीय खाद्य निगम

जिला प्रशासन की ओर से किसानों को समय-समय पर आंधी तूफान और वर्षा के दृष्टिगत सतर्क रहने के लिए कहा जाता हो किन्तु भारतीय खाद्य निगम के लिए यह आदेश के लिए कोई मायने नहीं रखता है। मंडी समिति सिझौली में...

 अम्बेडकरनगर : आंधी-तूफान की आशंका से बेखबर है भारतीय खाद्य निगम
हिन्दुस्तान संवाद,अम्बेडकरनगर Mon, 21 May 2018 02:04 PM
ऐप पर पढ़ें

जिला प्रशासन की ओर से किसानों को समय-समय पर आंधी तूफान और वर्षा के दृष्टिगत सतर्क रहने के लिए कहा जाता हो किन्तु भारतीय खाद्य निगम के लिए यह आदेश के लिए कोई मायने नहीं रखता है। मंडी समिति सिझौली में खरीद किए गए किसानों के गेहूं का भंडारण इस कदर किया गया है कि हवा के साथ यदि वर्षा हुई तो निश्चित तौर पर ही भीग जाएगा।
मूल्य समर्थन योजना के तहत किसानों का क्रय किया गया गेहूं टांडा के अलावा शाहगंज डिपो में भंडारण किया जा रहा है। भंडारण की समस्या के चलते कई प्राइवेट गोदामों को गेहूं भंडारण के लिए लिया जा रहा है। मंडी समिति सिझौली में बने टीन शेड के नीचे एसडब्लूसी के माध्यम से भारतीय खाद्य निगम 11 हजार कुन्तल का भंडारण किया है। दिलचस्प तो यह है कि भंडारण करते समय चबूतरे पर जूट मिक्स रोल पांच इंच बिछाया तो दूर की बात पालीथिन से घेरबाड़ भी नहीं किया गया है।  

 
‘फर्श पर मानक के अनुसार रोल बिछाया गया है और मौसम के खराब होने की आशंका हुई तो निश्चित तौर पर पालीथिन से गेहूं की बोरियों को ढक दिया जाएगा।’

अवधेश कुमार, प्रभारी एसडब्लूसी अम्बेडकरनगर 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें