किसानों को फसल बीमा का मिले पूरा लाभ, खाद की किल्लत का हो समाधान

Jan 20, 2026 10:50 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

Lucknow News - भारतीय किसान यूनियन (महात्मा टिकैत) ने मंगलवार को खाद की कमी, दुर्घटना बीमा और अन्य समस्याओं को लेकर आवाज उठाई। संगठन ने मुख्यमंत्री को 13 सूत्रीय ज्ञापन भेजा और किसानों के मुद्दों का समाधान करने का अनुरोध किया। किसानों को उचित मूल्य पर खाद, फसल बीमा का लाभ और मुआवजा की मांग की गई।

किसानों को फसल बीमा का मिले पूरा लाभ, खाद की किल्लत का हो समाधान

खाद की किल्लत, दुर्घटना व फसल बीमा समेत अन्य समस्याओं और मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन (महात्मा टिकैत) ने मंगलवार को आवाज बुलंद की। वहीं प्रशासन के माध्यम से किसानों की समस्याओं से संबंधित 13 सूत्रीय ज्ञापन मुख्यमंत्री को भेजा। संगठन के नेताओं ने मुख्यमंत्री ने किसानों की समस्याओं का समाधान करने का अनुरोध किया। प्रेस क्लब में आयोजित प्रेसवार्ता में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल तालान और प्रदेश प्रभारी तारा चंद बिष्ट ने कहा कि प्रदेश के सभी जिलों में बुआई के समय किसानों को डीएपी और यूरिया नहीं मिल पाती है। वहीं मजबूरी में किसानों को बाजार से अधिक मूल्य चुका कर खाद लेनी पड़ती है।

उन्होंने कहा कि रबी फसल की बुआई के समय किसानों को पर्याप्त मात्रा में सरकारी दरों पर खाद उपलब्ध करायी जाए। उन्होंने कहा कि किसान दुर्घटना बीमा में परिवार को इकाई माना जाए और बीमा की राशि दोगुना की जाए। उन्होंने कहा कि बाढ़ आपदा व सूखा में किसानों को फसल बीमा का सम्पूर्ण लाभ दिया जाये व प्राकृतिक आपदा के कारण राज्य व केन्द्र सरकार द्वारा 25 हजार रुपये प्रत्येक किसान को मुआवजा दिया जाये। उन्होंने प्रत्येक जनपद में किसान दिवस का आयोजन किये जाने की मांग भी रखी। इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव राम प्रकाश सिंह समेत अन्य नेता मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsIndian Farmers Union Raises Issues Fertilizer Shortage Crop Insurance and Demands
;;
;