खेल-- कोकिला ने जीता रजत
लखनऊ, संवाददाता। कजाकिस्तान के अस्ताना में आयोजित आईबीएसए जूडो ग्रैंड प्री में भारत की

लखनऊ, संवाददाता। कजाकिस्तान के अस्ताना में आयोजित आईबीएसए जूडो ग्रैंड प्री में भारत की कोकिला ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया। कोकिला ने प्रतियोगिता की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में की और पहले ही मुकाबले में स्विट्जरलैंड की कारमेन ब्रुसिंग को महज 25 सेकंड में परास्त कर दिया। यह जानकारी इंडियन ब्लाइंड एंड पैरा जूडो एसोसिएशन के महासचिव व कोच मुनव्वर अंजार ने दी। सेमीफाइनल में किर्गिस्तान की खिलाड़ी को हराकर उन्होंने फाइनल में प्रवेश किया। खिताबी मुकाबले में कोकिला ने मौजूदा चैंपियन रूस की अलेक्सिया स्टेपनियुक को कड़ी टक्कर दी। चार मिनट के संघर्षपूर्ण मुकाबले के बाद उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा.
कोकिला की तैयारी
भारतीय टीम का कैंप लखनऊ में लगा था जहां पर कोकिला ने तैयारी की। हरियाणा की रहने वाली कोकिला पिछले तीन वर्षों से लखनऊ में रह रही है। यहां पर वह हजरतगंज स्थित हलवासिया कैंपस में पैरा जूडो एकेडमी में अभ्यास करती रही। कोकिला की जीत की खुशी में पैरा जूडो एकेडमी के खिलाड़ियों ने खुशी जताई.
फाइनल मुकाबला
कजाकिसतान (अस्ताना) में आयोजित आईबीएसए जूडो ग्रैंड प्री में भारतीय एथलीट कोकिला ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया है। कोकिला ने अपने पहले ही मुकाबले में स्विट्जरलैंड की कारमेन ब्रुसिंग को मात्र 25 सेकंड में हराकर अपनी ताकत का लोहा मनवाया। उन्होंने सेमीफाइनल में किर्गिस्तान की उलानबेक किजी ऐबिके को मात देकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की.
फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जहां उनका सामना मौजूदा चैंपियन रूस की अलेक्सिया स्टेपनियुक से हुआ। कोकिला ने चार मिनट तक चले इस कड़े मुकाबले में निडरता और संकल्प का परिचय दिया और अनुभवी रूसी खिलाड़ी को कड़ी टक्कर दी और उन्हें हार का सामना करना पड़ा.
इंडियन ब्लाइंड एंड पैरा जूडो एसोसिएशन के महासचिव और उनके कोच मुनव्वर अंजार दी। कोकिला के इस जज्बे और प्रदर्शन की हर तरफ प्रशंसा हो रही है।
प्रश्न और उत्तर
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


