ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊभाजपा की झूठ की राजनीति से देश की साख दांव पर: अखिलेश

भाजपा की झूठ की राजनीति से देश की साख दांव पर: अखिलेश

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा के झूठ और छल-कपट की नींव पर खड़ी राजनीति के कारण देश की साख दांव पर लगी है। केंद्र की भाजपा सरकार की पोल खुलने लगी है। भारतीय अर्थव्यवस्था के मंदी के दौर...

भाजपा की झूठ की राजनीति से देश की साख दांव पर: अखिलेश
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊFri, 14 Jun 2019 09:13 PM
ऐप पर पढ़ें

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा के झूठ और छल-कपट की नींव पर खड़ी राजनीति के कारण देश की साख दांव पर लगी है। केंद्र की भाजपा सरकार की पोल खुलने लगी है। भारतीय अर्थव्यवस्था के मंदी के दौर में होने की बात सामने आ रही है। सकल घरेलू उत्पाद का ग्रोथ रेट औसत से नीचे आ गया है।

अखिलेश ने कहा है कि लोगों को बहकाने में भाजपा का कोई सानी नहीं है। भाजपा ने अपनी उपलब्धियों को खूच बढ़ा चढ़ाकर प्रस्तुत किया था जिसकी पोल खुल रही है। नोटबंदी और जीएसटी से देश की अर्थव्यवस्था के मजबूती के जो दावे किए गए थे उसकी सच्चाई सामने आ रही है। सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की ग्रोथ रेट 2018-19 की दूसरी छमाही में 6.5 फीसदी पर आ गई है। औसत सात फीसदी ग्रोथ रेट से यह कम है। मुख्य महंगाई दर कोर इंफ्लेशन 4.5 फीसदी पहुंच गई है।

उन्होंने कहा है कि चुनाव में जीत के बाद से ही डीजल पेट्रोल के दामों में वृद्धि होने लगी है। माल भाड़ा बढ़ गया है। खुदरा कीमतें भी प्रभावित हो रही हैं। आम उपभोक्ता परेशानी में जी रहा है। अखिलेश ने कहा है कि घरेलू अर्थव्यवस्था गहरे दबाव में घिरती जा रही है। लोगों की क्रय शक्ति पर इसका असर पड़ा है। भाजपा की कुनीतियों के कारण जनता संकट में है। आरोप लगाया है कि लोकसभा चुनाव में विज्ञापनों और चुनाव प्रक्रिया में भाजपा ने बेतहाशा धन खर्च किया, महंगाई उसका ही दुष्परिणाम है। विज्ञापन पर ही भाजपा ने हजारों करोड़ खर्च किए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें