निर्माण क्षेत्र राज्य और राष्ट्र की प्रगति का आधार: नन्दी
दिल्ली में बिल्डर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया की बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित

बिल्डर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (बीएआई) के साथ बैठक में औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने बुनियादी ढांचे के विकास को गति देने, निर्माण क्षेत्र की चुनौतियों के समाधान, समयबद्धता, रियल एस्टेट सेक्टर में आधुनिक तकीनक को बढ़ावा देने जैसे मुद्दे पर चर्चा की।
निर्माण क्षेत्र की स्थिति
उन्होंने दिल्ली के एक होटल में बीएआई की उत्तर प्रदेश इकाई द्वारा आयोजित मैनेजिंग कमेटी एवं जनरल काउंसिल की बैठक में कहा कि निर्माण क्षेत्र किसी राज्य और राष्ट्र की प्रगति का आधार होता है। सड़कें, पुल, औद्योगिक पार्क, आवासीय परियोजनाएं तथा अन्य आधारभूत सुविधाएं विकास की मजबूत नींव तैयार करती हैं। उत्तर प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश को देश की अग्रणी अर्थव्यवस्था बनाने के लिए निरंतर काम कर रही है।
सरकारी प्रतिबद्धता
मंत्री नन्दी ने कहा कि हमारी सरकार उद्योगों, निवेशकों, बिल्डर्स एवं कॉन्ट्रैक्टर्स के लिए पारदर्शी, सरल और निवेश-अनुकूल वातावरण प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेश में एक्सप्रेस-वे, डिफेंस कॉरिडोर, औद्योगिक कॉरिडोर, लॉजिस्टिक्स पार्क और स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं के माध्यम से विकास को नई गति मिली है।
बैठक में मौजूद लोग
इस अवसर पर बीएआई के अध्यक्ष रवींद्र त्यागी, उपाध्यक्ष आर प्रकाश, वी सत्यमूर्ति व कौशल कुमार सिंह, महासचिव अनिरुद्ध, कोषाध्यक्ष जय प्रकाश भाटिया, यूपी इकाई के अध्यक्ष संजय त्यागी, अरुण सहाय, दिल्ली जल बोर्ड के चेयरमैन विजय कुमार बंसल, पूर्व अध्यक्ष लाल चंद्र शर्मा आदि मौजूद थे। संचालन उसमा ने किया।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


