ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊस्वतंत्रता दिवस मनाए जाने के लिए मुख्य सचिव ने जारी किए निर्देश

स्वतंत्रता दिवस मनाए जाने के लिए मुख्य सचिव ने जारी किए निर्देश

प्रदेश में स्वतंत्रता दिवस समारोह यूं तो परंपरानुसार व गरिमापूर्ण ढंग से ही मनाया जाएगा, पर अब नई सरकार आ गई है। इसलिए झंडारोहण के बाद जनसभाओं में जनता को नई सरकार की प्राथिमकताएं व उपलब्धियों के...

स्वतंत्रता दिवस मनाए जाने के लिए मुख्य सचिव ने जारी किए निर्देश
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊThu, 10 Aug 2017 09:30 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रदेश में स्वतंत्रता दिवस समारोह यूं तो परंपरानुसार व गरिमापूर्ण ढंग से ही मनाया जाएगा, पर अब नई सरकार आ गई है। इसलिए झंडारोहण के बाद जनसभाओं में जनता को नई सरकार की प्राथिमकताएं व उपलब्धियों के बारे में बताया जाएगा। मुख्य सचिव राजीव कुमार ने इस संबंध में सभी जिलाधिकारियों के लिए गाइडलाइंस जारी की है। इसमें कहा गया है कि स्वतंत्रता दिवस समारोह में इस बार ज्यादा से ज्यादा जनता की भागीदारी हो। समारोह ब्लाक, तहसील व गांव में ऐसी जगह हों जहां 15 अगस्त 1947 को आयोजन हुआ था। सरकारी इमारतों को बिजली की रंगीन रोशनी से रौशन किया जाए। सरकार की चार महीने की उपलब्धियां व सबका साथ सबका विकास के एजेंडे को बताया जाए। पंडित दीन दयाल उपाध्याय जन्मशती वर्ष में होने वाले कार्यक्रमों, कर्जमाफी, नाममि गंगे जैसे कार्यक्रमों की जानकारी दी जाए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें