छायाचित्रों से गजानन के 38 प्राकृतिक स्वरूपों से मिलाया

Feb 15, 2026 07:05 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News - रविवार को कला स्रोत आर्ट गैलरी में गजानन के 38 विविध प्राकृतिक रूपों की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। छायाचित्रकार पुनीत कात्यायन ने इन रूपों को वृक्षों के तनों पर खोजा और उनके अद्भुत चित्र प्रदर्शित किए। उद्घाटन पद्मश्री डा. अनिल रस्तोगी और अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा किया गया।

छायाचित्रों से गजानन के 38 प्राकृतिक स्वरूपों से मिलाया

दिव्य सकारात्मक ऊर्जा के स्वरूप गजानन के 38 विविध प्राकृतिक रूपों का अद्भुत दर्शन रविवार कला स्रोत आर्ट गैलरी में हुए। छायाचित्रकार पुनीत कात्यायन ने प्रकृति में स्वतः निर्मित गजानन के विलक्षण स्वरूपों को वृक्षों के तनों पर सूक्ष्म दृष्टि से खोजते हुए 38 छायाचित्रों की विशेष प्रदर्शनी गजानन प्रस्तुत की। उद्घाटन पद्मश्री डा. अनिल रस्तोगी, जय कृष्ण अग्रवाल, अनिल रिसाल सिंह, अमित टँगारी और रजनीश रावत ने किया। वरिष्ठ छायाकार अनिल रिसाल ने कहा कि फोटोग्राफी ने हाल के समय में केवल तकनीकी ही नहीं, सौंदर्यबोध के स्तर पर भी सशक्त विकास किया है। एक पेशे, शौक और रचनात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम के रूप में फोटोग्राफी ने दृश्य सृजनशीलता द्वारा मानव प्रगति की कालातीत यात्रा को अंकित किया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

यह विशिष्ट तकनीक और ज्ञान से जुड़ा विज्ञान भी है और कल्पना, प्रेरणा, नवाचार तथा दृष्टि से परिपूर्ण कला भी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।