ईद पर लखनऊ से छोटे शहरों के बीच अतिरिक्त बसें कल से

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

ईद के दौरान छोटे शहरों के बीच रोडवेज बसों की मांग बढ़ती है। इसी के चलते, लखनऊ से सात छोटे शहरों के लिए 20, 21 और 22 मार्च को अतिरिक्त बसें चलाने का निर्णय लिया गया है। यात्रियों को कैसरबाग, आलमबाग और अवध बस स्टेशन से सेवाएं मिलेंगी।

ईद पर लखनऊ से छोटे शहरों के बीच अतिरिक्त बसें कल से

ईद के मौके पर छोटे शहरों के बीच रोडवेज बसों की मांग बढ़ जाती है। इसी के मद्देनजर रोडवेज प्रशासन लखनऊ से सात छोटे शहरों के बीच अतिरिक्त बसें चलाएगा। ये बसें 20, 21 व 22 मार्च को ईद के पर्व पर चलेंगी। यात्रियों को बसों की सेवाएं कैसरबाग, आलमबाग और अवध बस स्टेशन से मिलेंगी। क्षेत्रीय प्रबंधक ने सभी एआरएम को दिशा-निर्देश दिए हैं कि तीन दिनों तक अतिरिक्त बसों का संचालन कर यात्रियों को बेहतर सेवा उपलब्ध कराई जाए। इस संबंध में चारबाग डिपो के एआरएम बनारसी राम का कहना है कि लखनऊ से सबसे ज्यादा यात्री बाराबंकी और रायबरेली रूट पर निकलते हैं।

इसके अलावा उन्नाव, सीतापुर, फतेहपुर, मौरावां और बहराइच जाने वाले यात्रियों की संख्या भी काफी रहती है। इसलिए इन मार्गों पर नियमित बसों के अलावा अतिरिक्त बसें भेजकर यात्रियों को राहत दी जाएगी। वहीं लखनऊ के आसपास के क्षेत्रों में ई-सिटी बसें चलेंगी। इनमें दुबग्गा से देवा शरीफ, काकोरी व मलिहाबाद के लिए ई-बसों का संचालन होगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।