Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsGovernment Introduces 10 000 Gift Deed Registration for Family Property Transfers
यूपी में एक साल 2.78 लाख लोगों ने 10 हजार में की संपत्तियों की रजिस्ट्री

यूपी में एक साल 2.78 लाख लोगों ने 10 हजार में की संपत्तियों की रजिस्ट्री

संक्षेप:

Lucknow News - - कम स्टांप पर संपत्तियों की रजिस्ट्री कराने में आई तेजी: रवींद्र जायसवाल

Jan 13, 2026 07:52 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

राज्य सरकार द्वारा गिफ्ट डीड में परिजनों के बीच 10 हजार रुपये में रजिस्ट्री की सुविधा देने के बाद अपनों के बीच संपत्तियां करने में भारी इजाफा हुआ है। प्रदेशभर में वर्ष 2025 में 278450 लोगों ने परिवार के बीच संपत्तियों का बंटवारा करते हुए रजिस्ट्रियां की हैं और अन्य लोगों ने 34993 रजिस्ट्रियां की हैं। स्टांप एवं पंजीयन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवींद्र जायसवाल ने मंगलवार को विधान भवन में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गिफ्ट डीड, किरायेदारी एग्रीमेंट और महिलाओं के पक्ष में रजिस्ट्री कराने के लिए रजिस्ट्री व स्टांप शुल्क में भारी छूट दी है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पारिवार के बीच 5000 स्टांप और 5000 रुपये पंजीकरण शुल्क पर रजिस्ट्री की सुविधा दी गई है। महिलाओं और बेटियों के नाम संपत्तियों की रजिस्ट्री में एक प्रतिशत स्टांप शुल्क की छूट 10 लाख से बढ़ाकर एक करोड़ रुपये तक कर दी गई है। उन्होंने बताया कि परिवार के बीच गिफ्ट डीड की सुविधा 10 हजार में देने के साथ ही व्यवसायिक और औद्योगिक पर भी दिया गया है। ऐसी संपत्तियां 5000 स्टांप के साथ एक प्रतिशत पंजीकरण शुल्क देकर अपनों की बीच की जा सकती हैं। इसी तरह पंजीकृत किराएनामें पर 90 प्रतिशत तक की कमी की गई है।