आयकर कर्मचारी महासंघ चुनाव में धर्मेन्द्र कुमार और अनुपम मिश्रा चौथी बार विजयी
Lucknow News - आयकर कर्मचारी महासंघ, पूर्वी उत्तर प्रदेश सर्किल की लखनऊ शाखा में चुनाव में कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सर्किल समर्थित टीम ने शानदार जीत हासिल की। धर्मेंद्र कुमार सरोज और अनुपम कुमार मिश्रा ने चौथी बार जीतकर नया कीर्तिमान स्थापित किया। अन्य निर्वाचित सदस्यों में स्मृति सिंह, अमित कुमार गुप्ता और अजय यादव शामिल हैं।

आयकर कर्मचारी महासंघ, पूर्वी उत्तर प्रदेश सर्किल की लखनऊ शाखा के पदाधिकारियों का चुनाव में कर्मचारियों की व्यापक भागीदारी दिखी। चुनाव परिणामों में सर्किल समर्थित टीम ने शानदार विजय प्राप्त की। शाखा अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सरोज एवं शाखा सचिव अनुपम कुमार मिश्रा ने लगातार चौथी बार विजय प्राप्त कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। अन्य निर्वाचित पदाधिकारियों में उपाध्यक्ष स्मृति सिंह, संयुक्त सचिव अमित कुमार गुप्ता एवं कोषाध्यक्ष अजय यादव ने भी प्रभावशाली जीत दर्ज की। इस मौके पर महासंघ के महासचिव संतोष मिश्रा एवं अध्यक्ष विपनेस सहित अन्य पदाधिकारियों ने सभी निर्वाचित साथियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


