Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsInauguration of Titanium and Super Alloy Plant in Lucknow A Game Changer for Indian Air Force
लखनऊ से बढ़ेगी देश की हवाई ताकत, स्वदेशी लड़ाकू विमानों को नई ऊर्जा

लखनऊ से बढ़ेगी देश की हवाई ताकत, स्वदेशी लड़ाकू विमानों को नई ऊर्जा

संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में हल्के मेटेरियल टाइटेनियम और सुपर एलॉय के नए प्लांट का उद्घाटन किया गया। यह प्लांट भारतीय वायुसेना के स्वदेशी लड़ाकू विमानों के लिए महत्वपूर्ण सामग्री का उत्पादन करेगा, जिससे उनकी गति, मजबूती...

Thu, 23 Oct 2025 04:46 AMNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

उत्तर प्रदेश डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के तहत लखनऊ का नया प्लांट भारतीय वायुसेना के स्वदेशी लड़ाकू विमानों के लिए गेम चेंजर साबित होगा। यह इकाई हल्के और मजबूत टाइटेनियम तथा सुपर एलॉय धातुओं का उत्पादन करेगी, जो भारतीय विमानों को न सिर्फ गति और मजबूती प्रदान करेगा, बल्कि उनकी क्षमता भी बढ़ाएगा।

रक्षा विशेषज्ञों के अनुसार, लखनऊ में बनने वाला यह प्लांट रक्षा विनिर्माण क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में एक बड़ा कदम है। अत्यधिक गर्मी और दबाव को झेलने में सक्षम इस प्लांट में उत्पादित किए जाने वाले टाइटेनियम और सुपर एलॉय ऐसी धातुएं हैं जिनमें अत्यधिक गर्मी, दबाव और तापमान के उतार-चढ़ाव को झेलने की अद्भुत क्षमता होती है। ये धातुएं विशेष रूप से विमानों के इंजनों, एयरफ्रेम और अन्य महत्वपूर्ण हिस्सों के लिए आवश्यक होती हैं, जहां पारंपरिक धातुएं विफल हो सकती हैं।

सरोजनीनगर के डिफेंस कॉरिडोर स्थित यह सुविधा भारतीय वायुसेना के प्रमुख स्वदेशी कार्यक्रमों को सीधे सहयोग करेगी। जैसे लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट तेजस के लिए आवश्यक विशेष मेटेरियल का उत्पादन यहीं होगा। एएमसीए यानी उन्नत मध्यम लड़ाकू विमान जैसे भविष्य के जेट्स के लिए भी यहां डिफेंस कॉरिडोर में उत्पादन किया जाएगा। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने धनतेरस के दिन इस फैक्टरी का लोकार्पण किया है।

स्वदेशी कावेरी इंजन दिखाएंगे कमाल

छोटे फाइटर जेट्स के लिए डिज़ाइन किए जा रहे कावेरी इंजन जैसे उन्नत इंजनों के लिए भी यहीं पर महत्वपूर्ण मेटेरियल बनाए जाएंगे। इसके अलावा, यह प्लांट गाइडेड बम्स और स्मॉल टर्बो इंजनों के डिज़ाइन और निर्माण में भी यह प्लांट मदद करेगा, जिससे भारत की मिसाइल और ड्रोन तकनीक को भी मजबूती मिलेगी।