प्रदर्शनी में दिखे युवा चित्रकारों के अंतर भाव

Jan 08, 2026 08:26 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News - कैसरबाग में राज्य ललित कला अकादमी में तीन दिवसीय चित्रकला प्रदर्शनी का उद्घाटन एसके सिंह द्वारा किया गया। प्रदर्शनी में 150 युवा और प्रतिष्ठित कलाकारों की कलाकृतियां प्रदर्शित हैं। मुख्य अतिथि ने कलाकारों को प्रोत्साहित किया और कहा कि उनकी मेहनत से वे देश का मान बढ़ाएंगे। प्रदर्शनी 10 जनवरी तक खुली रहेगी।

प्रदर्शनी में दिखे युवा चित्रकारों के अंतर भाव

कैसरबाग स्थित राज्य ललित कला अकादमी में तीन दिवसीय चित्रकला प्रदर्शनी का उद्घाटन केंद्रीय नॉकोटिक्स ब्यूरो के सहायक नॉर्कोटिक्स आयुक्त एसके सिंह ने किया। प्रदर्शनी में करीब 150 उभरते और प्रतिष्ठित कलाकारों की कलाकृतियां प्रदर्शित की गई हैं। सृजन प्रदर्शिनी 10 जनवरी तक दर्शकों के लिए खुली रहेगी। इसमें विभिन्न स्कूल और कॉलेज के 150 से अधिक युवा कलाकारों की कलाकृतियां दर्शकों के देखने के लिए लगाई गई हैं। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने युवा चित्रकारों, कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। कहा कि प्रदर्शनी में लगी कलाकृतिओं और चित्रों को देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि युवा चित्रकारों ने अपने अंतर भावों को चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत किया है।

इन चित्रों में कलाकारों की मेहनत और लगन स्पष्ट रूप से दिख रही है। कहा कि आज के ये कलाकार ठीक इस प्रकार से मेहनत और लगन से अपने काम में लगे रहेंगे तो एक दिन निश्चित तौर पर ये देश का मान बढ़ाएंगे और इतिहास रचेंगे। प्रदर्शनी में सेंट्रल एकेडमी की छात्रा आराध्या सिंह के अलावा अन्य स्कूलों से अनुक्रति, अनन्या, सोनी, रोमिला गौतम आदि बच्चों ने प्रतिभाग किया। छात्रों ने प्रभु श्रीराम, बजरगंज बली, भोलेनाथ समेत कई भगवानों और पर्यावरण की रक्षा से जुड़े चित्रों को उकेरा हुआ है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।