Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsInauguration of New Electric Vehicle Factory in Lucknow by CM Yogi Adityanath and Union Ministers
मुख्यमंत्री आज लखनऊ में अशोक लेलैंड की ईवी फैक्टरी का करेंगे उद्घाटन

मुख्यमंत्री आज लखनऊ में अशोक लेलैंड की ईवी फैक्टरी का करेंगे उद्घाटन

संक्षेप:

Lucknow News - लखनऊ में अशोक लेलैंड की नई इलेक्ट्रिक व्हीकल फैक्टरी का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्रियों की उपस्थिति में किया जाएगा। यह फैक्टरी राज्य में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी और हरित औद्योगिक विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। उद्घाटन समारोह में कई प्रमुख मंत्री भी मौजूद रहेंगे।

Jan 08, 2026 08:47 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

-मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी व एच.डी. कुमारस्वामी की उपस्थिति में होगा नई फैक्टरी का शुभारंभ -कानपुर रोड स्थित सरोजिनी नगर एक्सटेंशन में होगा कार्यक्रम, राज्य के उप मुख्य मंत्रियों समेत प्रमुख मंत्री भी रहेंगे उपस्थित लखनऊ, विशेष संवाददाता देश की अग्रणी वाणिज्यिक वाहन निर्माता कंपनी अशोक लेलैंड की लखनऊ में इलेक्ट्रिक व्हीकल निर्माण पर केंद्रित नई फैक्टरी का शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह व नितिन गडकरी उद्घाटन करेंगे। इस फैक्टरी को राज्य की इलेक्ट्रिक मोबिलिटी तथा हरित औद्योगिक विकास के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ ही भारत सरकार के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी तथा भारी उद्योग एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। लखनऊ के कानपुर रोड स्थित औद्योगिक क्षेत्र सरोजिनी नगर एक्सटेंशन-1 में आयोजित उद्घाटन समारोह में उत्तर प्रदेश के दोनों उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक तथा राज्य सरकार के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह समेत सरोजनीनगर के विधायक राजेश्वर सिंह भी मौजूद रहेंगे। इसके साथ ही, अशोक लेलैंड प्राइवेट लिमिटेड के चेयरमैन धीरज हिन्दुजा तथा प्रबंध निदेशक व मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) शेनू अग्रवाल भी कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। इलेक्ट्रिक व्हीकल्स का होगा उत्पादन यह संयंत्र लखनऊ के औद्योगिक क्षेत्र सरोजिनी नगर एक्सटेंशन-1 में स्थापित किया गया है, जिसे पहले स्कूटर्स इंडिया साइट के नाम से जाना जाता था। यह इकाई विशेष रूप से इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के उत्पादन पर केंद्रित होगी और राज्य में स्वच्छ एवं टिकाऊ परिवहन को बढ़ावा देगी। कंपनी प्रबंधन के अनुसार, यह इकाई इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में अशोक लेलैंड की क्षमताओं को और मजबूत करेगी।